{"_id":"6a2d844857e9005a040f876e","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1782003-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अहिबारनपुर उपकेंद्र पर 15 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अहिबारनपुर उपकेंद्र पर 15 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ । अहिबरनपुर उपकेंद्र पर बीते शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे 15 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी आधिकारिक घोषणा परीक्षण के बाद शनिवार देर रात हुई। इसके चलते उपकेंद्र के सभी इलाकों में क्रमशः एक-एक घंटे की बिजली कटौती चल रही है। हालांकि रविवार सुबह तक नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा
अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि टीजी हॉस्टल फीडर में शुक्रवार रात को आए फाल्ट के कारण यह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ जो वर्ष 2002 में लगाया गया था। उधर कर्मियों ने बताया कि, इससे खदरा, त्रिवेणी नगर, मदेहगंज, सीतापुर रोड , कदम रसूल इरदतनसगर,, मोहन मेकिन सहित आसपास के 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा। कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार आधी रात से जब तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगकर चालू नहीं हो जाएगा तब तक उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। उधर जले ट्रांसफार्मर की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन कर दिया गया है।