{"_id":"691f4208de93b75e960a15db","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1481338-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पार्षद और समर्थकों ने केसरी खेड़ा फ्लाईओवर पर नाली बनने से रोका, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पार्षद और समर्थकों ने केसरी खेड़ा फ्लाईओवर पर नाली बनने से रोका, प्रदर्शन
विज्ञापन
पुल के नीचे प्रदर्शन करते हुए पार्षद और समर्थक
विज्ञापन
फ्लाईओवर की नाली की ढाल के विवाद का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। केसरीखेड़ा के फ्लाईओवर पर बारिश के पानी की निकासी के लिए बन रही दोनों तरफ नालियों की ढाल को लेकर स्थानीय पार्षद और समर्थकों ने विवाद करते हुए बृहस्पतिवार दोपहर में प्रदर्शन किया और काम को रुकवा दिया। उधर सेतु निगम का कहना है कि पार्षद जबरिया उस नाले को उनसे बनवाना चाह रहा जिसे नगर निगम को बनाना चाहिए। फिलहाल इस सिलसिले में शुक्रवार को दोनों पक्षों में बातचीत होगी।
उधर पार्षद देवेंद्र सिंह यादव का कहना है , कि केसरीखेड़ा में सेतु निगम द्वारा बनाया जा रहे पुल के किनारों पर जल निकासी के लिये आधा अधुरा नाला बनाया जा रहा है। जल निकासी की कोई भी व्यवस्था नहीं है। इसके विरोध में सेतु निगम के खिलाफ पार्षद के साथ प्रवीण सिंह, रोहित यादव, प्रदीप यादव, प्रिंस यादव आदि प्रमुख रूप से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
175 केंट विधानसभा,लखनऊ!