Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: आरओबी का निर्माण पूरा, फिर भी ट्रैफिक संचालन ठप

Thu, 13 Nov 2025 07:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News

विज्ञापन

लखनऊ-हरदोई हाईवे पर जाम से जूझ रहे राहगीर, टोल शुरू न होने से राजस्व की क्षति



संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लखनऊ-हरदोई हाइवे पर पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फिर भी ट्रैफिक संचालन आरओबी के बजाय वैकल्पिक स्रोत से हो रहा है। इसके कारण सुबह से देर रात तक वाहन सवार जाम में फंस रहे हैं।

यह निर्माण कार्य आरपी इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड और सोप्ति इंफ्राटेक लिमिटेड के द्वारा लगभग 30 किलोमीटर तक कराया गया था। ट्रैफिक संचालन न शुरू होने से हरदोई रोड स्थित बाजनगर व आसपास के क्षेत्रों में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। उधर, किसान पथ पर घंटों वाहन फंसे रहने से राहगीर और स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क और आरओबी दोनों तैयार हैं, फिर भी आवागमन पुराने संकरे रास्ते से ही कराया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


टोल का उठ चुका ठेका

इस मार्ग के टोल संचालन का ठेका 1 अगस्त 2025 को संदीप कंस्ट्रक्शन को दिया जा चुका, लेकिन अभी तक टोल व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। इससे सरकार को राजस्व क्षति हो रही है। वहीं सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण दृश्यता घटने से हादसों की आशंका और बढ़ गई है। पहिया आजमपुर गांव के रंजीत मौर्य, आनंद, असलम, अमेठिया के अजय, मेराज, संजय, मोहित और बीरू ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरओबी पर ट्रैफिक संचालन शुरू कराया जाए और टोल व्यवस्था लागू की जाए, ताकि जाम और हादसों की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी चालू होगा ट्रैफिक संचालन और टोल

एनएचएआई लखनऊ के मैनेजर श्वेता कुमारी ने बताया कि आरओबी और टोल संचालन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ट्रैफिक संचालन और टोल व्यवस्था इसी माह जल्दी शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed