Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: औद्योगिक इकाई को बिजली कनेक्शन न मिलने पर जेई व एसडीओ का निलंबन

Fri, 31 Oct 2025 03:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 03:39 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News

विज्ञापन

बाराबंकी के फतेहपुर खंड के कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र का मामला, बरेली में संबद्ध


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बाराबंकी के फतेहपुर खंड तहत कुर्सी क्षेत्र में एक उद्यमी की औद्योगिक इकाई को बिजली कनेक्शन समय से न मिलने पर वहां के एसडीओ सर्वेश कुमार एवं जेई अनिल कुमार को निलंबित करके बरेली के द्वितीय जोन में संबद्ध किया गया है। जेई एवं एसडीओ पर आरोप कि औद्योगिक इकाई की ओवर हेड बिजली लाइन बनवाने में सहयोग नहीं किया गया। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने यह कार्रवाई 29 अक्तूबर मुख्य अभियंता नरेश कुमार एवं एक्सईएन मनोज गुप्ता की मौका मुआयना जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। हालांकि, एमडी को संबंधित अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता के स्तर से की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जानी चाहिए। दरअसल, लापरवाह जेई को निलंबित करने का अधिकार अधीक्षण अभियंता के पास है।

यह पूरा मामला: उद्यमी ने जमा किए 1.21 करोड़

कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र की इकाई के लिए मेसर्स आर्चियन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 3000 केवीए का बिजली कनेक्शन लेने के लिए इसी साल 27 फरवरी को आवेदन किया था। कनेक्शन की जांच रिपोर्ट लेकर एस्टीमेट तक जारी करने का काम समय से हो गया। इस कंपनी की तरफ से सुपरवीजन, मीटरिंग, सिक्योरिटी के रूप में 17 मार्च को 1.21 करोड़ रुपये जमा किए गए थे।
विज्ञापन


सवाल: आवेदक को बनानी लाइन, तो जेई-एसडीओ की लापरवाह कैसे

बिजली कनेक्शन मांगने वाली कंपनी ने बिजली लाइन खुद ही बनाने का जिम्मा लिया था। यानी आवेदक के द्वारा जब बिजली लाइन बनाकर विद्युत सुरक्षा निदेशालय एवं बिजलीविभाग की टीम जांच करके एनओसी जारी कर देती तब जेई एवं एसडीओ की बिजली कनेक्शन देने की जिम्मेदारी शुरू होती है। ऐसे में सवाल, जब लाइन जेई एवं एसडीओ को डिपॉजिट में बनानी ही नहीं थी तो लापरवाही कैसे हुई। हालांकि, फतेहपुर खंड के एक्सईएन नीरज गर्ग का कहना कि उद्यमी के द्वारा ओवर हेड लाइन बनवाने में जेई एवं एसडीओ सहयोग नहीं कर रहे थे जिससे औद्योगिक इकाई को समय से कनेक्शन नहीं मिल सका। इससे बिजली विभाग को राजस्व की क्षति पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed