Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: आगरा एक्सप्रेस वे पास चोरी होने से बचा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर

Fri, 17 Oct 2025 03:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 03:43 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News
ट्रांसफार्मर स्थल पर निरीक्षण करते जूनियर इंजीनियर नितिन कुमार

विज्ञापन
सरोसा उपकेंद्र के जेई और कर्मचारी आधी रात को घटना स्थल पर पहुंचे तो चोर भागे

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। सरोसा उपकेंद्र के भरोसा गांव में बृहस्पतिवार आधी रात करीब 1:30 बजे चोरों ने 250 केवीए ट्रांसफार्मर को चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों की तत्परता के कारण जैसे ही 33 केवी लाइन ठप हुई उनको समझने में देर नहीं लगी, कि कोई ट्रांसफार्मर चोरी होने वाला है। कर्मचारियों ने तत्काल जूनियर इंजीनियर को सूचना दी और फीडर को चालू किया तो बिजली चालू हो गई। उधर जूनियर इंजीनियर नितिन कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के किनारे पहुंचे तो देखा दो-तीन लोग बाग के अंदर से होते हुए भाग गए। मौके पर ही उनका कुछ सामान और जूते चप्पल वहीं पड़े थे। कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की जांच की तो देखा वह उसका ऊपरी हिस्सा खोल रहे थे तब तक लोगों की दस्तक हो गई, जिसके कारण ट्रांसफार्मर चोरी होने से बच गया। यह ट्रांसफार्मर चोरी हो जाता तो दिवाली की बिजली व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed