फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: डंपर चालक की लापरवाही से 25 हजार आबादी का बिजली-पानी गुल

Sun, 12 Oct 2025 03:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 03:48 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News
हरदोई रोड पर रात को टूटे बिजली पोल को लगाते हुए कर्मचारी

विज्ञापन
शनिवार सुबह 5 गुल हुई बिजली रविवार शाम को चालू हो सकी


लखनऊ। हरदोई रोड पर बीते शनिवार सुबह एक डंपर चालक की लापरवाही 25 हजार आबादी पर भारी पड़ी। इससे उपभोक्ताओं का बिजली और पानी गुल हो गया। डंपर ने उपभोक्ताओं के बिजली नेटवर्क को इस कदर क्षतिग्रस्त कर दिया कि जेई, एसडीओ व कर्मियों को आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 36 घंटे लग गए। हालांकि, करीब 18 घंटे तक बाद बड़े हिस्से में बिजली चालू होने से लोगों को राहत मिल गई थी। मगर, उन इलाकों की शनिवार पूरीी रात से रविवार शाम पांच बजे बिजली संकट बना रहा, जहां पर क्षतिग्रस्त तारों एवं पोल को लगाने में काफी कठिनाई हो रही थी।


दुबग्गा एसडीओ एएम मंसूरी ने बताया कि डंपर चालक ने शनिवार सुबह पांच बजे पिछले हिस्से को इतना ऊंचा उठा दिया जिससे हाइटेंशन लाइन के स्टील पोल व तार फंस गए जिससे बिजली आपूर्ति का पूरा नेटवर्क टूट गया। इससे हरदोई-सीतापुर बाईपास तिराहा से दुबग्गा सब्जी मंडी तक बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed