फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: स्मार्ट मीटर ज्यादा खा रहा बिजली तो 50 रुपये में कराएं जांच

Sat, 30 Aug 2025 05:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News

विज्ञापन
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने तय की फीस, मगर कुछ जिम्मेदार कर रहे मनमानी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। आपका पोस्टपेड स्मार्ट मीटर तेज चल रहा। यह आपका शक है तो आप मात्र 50 रुपये में चेक मीटर लगवा करके इसकी जांच करा सकते हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने तेज चलने वाले सभी प्रकार के मीटरों की जांच के लिए पहले से ही फीस तय कर रखी, मगर कुछ जिम्मेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। यह जिम्मेदार 350 से चेक मीटर की लागत 2000 रुपये तक वसूल रहे हैं। हालांकि, राजधानी में सबसे ज्यादा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगे, जिसकी सिर्फ जांच कराने का कोई शुल्क नहीं है।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर की फीस 175 रुपये

मध्यांचल निगम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार के द्वारा जारी किए गए आदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जांच की फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है। उपभोक्ता इस फीस को अपने इलाके के बिजली कार्यालय में जमा करके स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर दूसरा चेक मीटर लगवा कर उसकी जांच करा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे कराए मीटर की जांच और लगवाए चेक मीटर

लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि आपको शक कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहा है। तो आप अपने क्षेत्र के उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर चेक मीटर लगवा सकते हैं। मगर, चेक मीटर लगवाने का प्रार्थना पत्र देने से पहले बकाया बिल का कम से कम 50 फीसदी आंशिक भुगतान करना अनिवार्य है। प्रार्थना पत्र के साथ में जमा बिल को संलग्न करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसानी से नहीं लगाते चेक मीटर

उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट पोस्टपेड मीटर और स्मार्ट प्रीपेड मीटर की जांच कराने के लिए उपखंड अधिकारी प्रार्थना पत्र लेकर जाते तो आसानी से सुनवाई नहीं होती है। दरअसल, जांच की फीस जमा कराते उपखंड अधिकारी और चेक मीटर परीक्षण खंड वाले लगाते हैं। इस पूरे काम में सुविधा शुल्क पाने की गुंजाइश बहुत कम होती है। इसलिए फीस जमा हो गई तो चेक मीटर लगाने वाले दौड़ाते हैं। दूसरी वजह प्रीपेड मीटर की जांच में जो चेक मीटर लगता वह बाद में बेकार हो जाता है।


एक्वा चेक मशीन से पांच मिनट में जांच

गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि मीटर को जांचने के लिए दूसरे चेक मीटर को लगाने की जरूरत ही नहीं। एक्वा चेक मशीन को मीटर में लगाने के पांच मिनट के बाद उसकी हकीकत सामने आ जाती है। इस जांच में मीटर स्लो किया गया उसकी भी पोल खुल जाती है।

चेक मीटर लगवाने की फीस रुपये में

मीटर रुपये

पोस्टपेड मीटर सिंगल या थ्री फेज 50

स्मार्ट प्रीपेड मीटर 175

नेट मीटर या स्पेशल मीटर 400

मैक्समम डिमांड इंडीकेटर 350

ट्राई विक्टर मीटर 1000

नोट : मीटर की जांच कराने का कोई शुल्क नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed