फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: अपने ही ऊर्जा मंत्री और अध्यक्ष की भी नहीं सुनते बिजली अभियंता

Sat, 19 Jul 2025 12:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:06 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News

विज्ञापन
बिना प्रचार प्रसार किए ही आयोजित हुए शिविर में भटक रहे उपभोक्ता

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और एके शर्मा और पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष गोयल ने सकारात्मक पहल के तहत बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने के लिए तीन दिवसीय 17 जुलाई से शिविर का आयोजन करने के आदेश दिए थे। बिजली अभियंताओं से कहा था कि वह जनता के बीच बिजली शिविर का जमकर प्रचार प्रसार किया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण हो सके। मगर, कुछ बिजली अभियंताओं ने उनकी भी नहीं सुनी, जिसके कारण शिविर में बुजुर्ग उपभोक्ता भटकते रहे।
बिजली अभियंताओं की इस अनदेखी के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के बड़े अफसरों के द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के कॉल रिसीव न किए जाने की सबसे बड़ी वजह है। बड़े अफसर ने शिविर में औचक निरीक्षण भी नहीं किया जिससे बरती गई लापरवाही का एहसास होता।
विज्ञापन

कुछ अधिशासी अभियंताओं ने अपने कार्यालय के बाहर कोई बैनर तक नहीं लगाए जिससे उपभोक्ताओं को पता चला कि बिजली शिविर किस जगह पर है। इस लापरवाही के कारण एसपी वर्मा जैसे तमाम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed