फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: बिजली शिविर मे उमड़ने लगे पीड़ित

Thu, 17 Jul 2025 11:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:47 AM IST
विज्ञापन
Lucknow City News
आलमबाग चंद्रनगर मे व्यथा सुनाते हुए पीड़ित

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। पावर कारपोरेशन के द्वारा बृहस्पतिवार से लखनऊ समेत प्रदेश भर में शुरू किए गए बिजली शिविर में सुबह से ही पीड़ितों के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। कोई पीड़ित अधिकारी को बता रहा कि उसका मीटर बदल गया, मगर अब तक बिल पर दर्ज नहीं हो सका। जिसके कारण पिछले कई महीने से वह बिल का भुगतान नहीं कर सका। कोई आवेदक शिकायत दर्ज कर रहा की नए कनेक्शन के लिए उसने आवेदन किया, मगर जूनियर इंजीनियर ने उसमें कई पेच फंसा दिए जिससे उसके घर उजाला नहीं हो सका। ऐसी समस्याओं को शिविर में सबसे पहले जिम्मेदारों ने पावर कारपोरेशन के नंबर 1912 पर दर्ज किया। फिर उनकी सिलसिले बाल सुनवाई शुरू हुई। यह बिजली शिविर लखनऊ में हुसैनगंज कॉल सेंटर सहित सभी अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed