स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, पढ़ें खबर में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट्स को राहत देते हुए सिटी बसे बाराबंकी के सफेदाबाद तक चलाई जाएंगी। इस नए रूट पर 29 सिटी बसें बृहस्पतिवार से चलाई जाएंगी। आलमबाग स्थित अवध हॉस्पिटल से सफेदाबाद का इन बसों का किराया 35 रुपये होगा।
बीबीडी से सफेदाबाद का किराया 15 रुपये होगा। जबकि यात्रियों को न्यूनतम सात रुपये किराया चुकाना होगा। गोमतीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों को हॉस्पिटल से सफेदाबाद के बीच एमएसटी की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
नये रूट पर रूट नंबर 11 और 12 की सिटी बसों का संचालन होगा। पहले इन सिटी बसों का बीबीडी से सरोजनगर, आलमबाग तक संचालन होता था, लेकिन काफी दिनों से स्टूडेंट्स इस रूट का विस्तार कर सफेदाबाद तक सिटी बसों के संचालन की मांग कर रहे थे।
बीबीडी-सफेदाबाद के बीच छह स्टॉपेज
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक ए रहमान के मुताबिक बीबीडी से बाराबंकी के सफेदाबाद रूट का जो विस्तार हुआ उससे छह स्टॉपेज सिटी बसें रुकेगी।
बीबीडी से सफेदाबाद के बीच तिवारीगंज, राम स्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज, शारदा नहर, अनौरा चौकी, मोहम्मदपुर खाला स्टॉपेज बनाए गए है।
रूट नंबर 11 की 22 सिटी बसें सफेदाबाद से चलकर चिनहट, एमिटी, हुसड़िया चौराहा, लोहिया पार्क, सिकंदरबाग, शक्ति भवन, हजरतगंज, हुसैनगंज, चारबाग, आलमबाग होते हुए अवध हॉस्पिटल पहुंचेगी।
जबकि रूट नंबर 11 की बसें इसी रूट से लौटकर अवध हॉस्पिटल से सफेदाबाद जाएंगी। वहीं रूट नंबर 12 की सिटी बसें सफेदाबाद से चलकर चिनहट चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकंदरबाग, शक्ति भवन और चारबाग होते हुए अवध हॉस्पिटल जाएंगी। इसी रूट से रूट नंबर की 9 सिटी बसें वापस सफेदाबाद जाएंगी।