फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Children are going to school in more than 8200 'ghost' vehicles, neither are they registered in RTO,

लखनऊ: 8200 से ज्यादा 'भूतिया' वाहनों से स्कूल जा रहे हैं बच्चे,न आरटीओ में पंजीकृत, न स्कूल इन्हें चलवा रहें

Mon, 12 Aug 2024 07:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Aug 2024 07:12 AM IST
सार

Unsafe children in school van: यूपी की राजधानी लखनऊ में 8200 ऐसे स्कूली वाहन हैं जो न आरटीओ में पंजीकृत हैं और न ही स्कूल उन्हें चलवा रहे हैं। समझिए किस स्तर की लापरवाही चल रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Children are going to school in more than 8200 'ghost' vehicles, neither are they registered in RTO,
बिना आरटीओ पंजीकरण के चल रहे हें वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शहर में 8200 से ज्यादा भूतिया वाहन बच्चों को स्कूल ले जाते हैं और उनको घर पहुंचाते हैं। ये वाहन न तो स्कूलों के हैं और न ही स्कूलों ने उन्हें अनुबंधित किया है। न ही क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में स्कूली वाहन के तौर पर दर्ज हैं। खास बात है कि अभिभावक अपनी रजामंदी से ऐसे वाहनों में अपने बच्चों को स्कूल भिजवा रहे हैं।

विज्ञापन


शहीद पथ पर बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी वैन शुक्रवार को हादसे की शिकार हो गई थी। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। मामले में सामने आया कि निजी वैन का कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा था। जो न स्कूल से अनुबंधित थी, न ही आरटीओ में स्कूली वैन के तौर पर पंजीकृत थी। आरटीओ के अफसरों के अनुसार लखनऊ में 8200 से ज्यादा ऐसे भूतिया वाहन हैं, जिनकी उन्हें तलाश है। इन वाहनों का विवरण आरटीओ में स्कूली वाहन के तौर पर दर्ज नहीं है, इसलिए इन्हें तलाशना आसान नहीं है। ऐसे में यह आशंका हमेशा बनी रहती है कि इन भूतिया वाहनों से हादसा होने पर जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन


इसलिए चल रहे ऐसे वाहन
परिवहन विभाग के अफसर बताते हैं कि अभिभावक पैसे बचाने के चक्कर में ऐसे वाहनों को बुक करते हैं, जो स्कूली वाहन के तौर पर दर्ज नहीं होते। ऐसे वाहन अनुबंधित भी नहीं होते हैं। इसलिए इनका विवरण आरटीओ के पास नहीं मिलता। लिहाजा ऐसे वाहनों की तलाश वृहद स्तर पर अभियान चलाकर ही की जा सकती है, जिसके लिए संसाधनों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन भरोसा से जुड़ने से बच रहे
मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब की पहल पर स्कूली बच्चों के सुरक्षित सफर के लिए मिशन भरोसा एप के जरिए चालक, वाहन स्वामी, अभिभावकों आदि को जोड़ने की योजना बनाई गई। पर, वाहन मालिक व ड्राइवर इससे जुड़ने से बच रहे हैं। इसकी मुख्य वजह ऐसे भूतिया वाहन ही निकलकर आ रहे हैं। एप से जुड़ जाने पर लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी, ड्राइवर की पूरी कुंडली दर्ज होगी। एप पर पुलिस वेरिफिकेशन करवाने की भी सुविधा है।

क्या होते हैं भूतिया वाहन
भूतिया उन वाहनों को कहते हैं, जिनका विवरण आरटीओ में स्कूली वाहन के तौर पर दर्ज नहीं है। न ही इन वाहनों को स्कूलों की ओर से चलाया जाता है, न ही ऐसे वाहन स्कूलों से अनुबंधित होते हैं। ये भूतिया वाहन कॉमर्शियल ऑटो, वैन या ई रिक्शा भी हो सकते हैं।


800 स्कूली वाहन मालिक नोटिसों का नहीं दे रहे जवाब
आरटीओ की ओर से 800 स्कूली वाहनों के मालिकों को बार-बार नोटिस देने के बावजूद वे जवाब नहीं दे रहे। यह नोटिस इसलिए दिया जा रहा ताकि पता लगाया जा सके कि उनका वाहन स्कूली वाहन के तौर पर चल रहा है या नहीं, वाहन इस्तेमाल में हैं या नहीं। जवाब नहीं देने से टैक्स व अन्य राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। जानकारी मिल जाने पर इनका वेरिफिकेशन करवाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed