फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow cell help chandigar

चंडीगढ़ मेट्रो दौड़ाने में मदद करेगा लखनऊ

Sat, 02 Nov 2013 12:33 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Sat, 02 Nov 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
lucknow cell help chandigar

चंडीगढ़ मेट्रो दौड़ाने में लखनऊ मेट्रो सेल मदद करेगी। राजधानी में मेट्रो परियोजना की तेजी को सभी सराह रहे हैं।

विज्ञापन


लगभग छह महीने में डीपीआर अप्रवूड होकर काम शुरू किए जाने की तैयारी को सराहनीय माना जा रहा है।

चंड़ीगढ़ मेट्रो के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने लखनऊ मेट्रो से मदद करने की सिफारिश की है।

पढ़ें- अखिलेश का ऐलान, अपने दम पर चलाएंगे मेट्रो

इसी क्रम में लखनऊ मेट्रो सेल की ओर से चंडीगढ़ मेट्रो को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
चंड़ीगढ़ में 37.60 किमी तक मेट्रो चलाने की तैयारी है। इसमें 23.468 किमी उपरगामी और 14.105 किमी भूमिगत ट्रैक है।

नार्थ साउथ कॉरिडोर में कैपिटल कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर मोहाली तक जाएगी। ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में सेक्टर-21 पंचकुला से शुरू होकर मुल्लानपुर तक जाएगी।

पढ़ें- जयपुर के पैतरों पर चलेगी लखनऊ की मेट्रो

यहां लगभग 30 स्टेशन होंगे। इस संबंध में डीपीआर तैयार हो चुकी है। अब केंद्र सरकार में एप्रवूल के लिए तैयारी की जा रही है।

केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से चंडीगढ़ के अधिकारियों को सलाह दी गई है कि,वे अपनी प्रक्रिया के लिए लखनऊ मेट्रो सेल से संपर्क कर सकते हैं।

पढ़ें- मुश्किल हो सकता है एयरपोर्ट से मेट्रो का सफर

जिसके बाद चंडीगढ़ के अधिकारियों ने लखनऊ मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल से संपर्क साधा है।

वित्तीय प्रबंधन, अन्य शहरों में जो स्टडी की गई है, उसके संबंध में रिपोर्ट शुक्रवार को चंडीगढ़ को ईमेल के जरिए भेज दी गई है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed