फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Case filed against IFS officer and her husband on court's order.

Lucknow: कोर्ट के आदेश पर आईएफएस अफसर, उनके पति पर 1.41 करोड़ की ठगी के दो केस दर्ज

Fri, 27 Sep 2024 01:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Sep 2024 01:11 AM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि आईएफएस अधिकारी व उनके पति ने उनसे दोनों कंपनियों में निवेश पर अच्छा मुनाफा पाने की बात कही थी। झांसे में आकर वर्ष 2016 में उन्होंने दोनों कंपनियों में 51 लाख रुपये निवेश किए थे।

विज्ञापन
Lucknow: Case filed against IFS officer and her husband on court's order.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमतीनगर के विशालखंड में रहने वाली डॉ. मृदुला अग्रवाल व उनके पति शैलेश ने भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की अधिकारी निहारिका सिंह और उनके पति अनी बुलियन के निदेशक अजीत गुप्ता पर 1.41 डेढ़ करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने दंपती पर दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


डॉ. मृदुला के मुताबिक कुछ साल पहले उनकी मुलाकात क्लीनिक पर निहारिका और उनके पति से हुई थी। अजीत अनी बुलियन ट्रेडर्स के निदेशक और निहारिका आई विजन इंडिया क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लि. में निदेशक थीं। पीड़िता ने बताया कि आईएफएस अधिकारी व उनके पति ने उनसे दोनों कंपनियों में निवेश पर अच्छा मुनाफा पाने की बात कही थी। झांसे में आकर वर्ष 2016 में उन्होंने दोनों कंपनियों में 51 लाख रुपये निवेश किए थे।
विज्ञापन


इसी तरह उनके पति शैलेश ने भी आई विजन इंडिया क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लि. में 90 लाख रुपये निवेश किए थे। कुछ दिन के बाद दोनों को मुनाफे की रकम मिलनी बंद हो गई। विरोध पर आरोपियों ने दोनों को धमकी दी। पिछले साल पीड़िता ने डीजीपी मुख्यालय में भी शिकायत की थी। लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, कोर्ट के आदेश पर दो अलग अलग केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी कर रही दोनों कंपनियों की जांच
दोनों कंपनियों के खिलाफ ईडी जांच कर रही है और करोड़ों की संपत्ति भी जब्त कर चुकी है। वहीं एसटीएफ ने आईएफएस अधिकारी के पति अजीत कुमार गुप्ता को जुलाई 2020 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed