फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Case filed against four doctors in the case of child's death, allegations of negligence in treatment

Lucknow: बच्चे की मौत के मामले में चार डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sat, 09 Aug 2025 02:36 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Aug 2025 02:36 PM IST
सार

गोमती नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही पर बच्चे की मौत मामले में डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Lucknow: Case filed against four doctors in the case of child's death, allegations of negligence in treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

गोमतीनगर विस्तार स्थित निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण बच्चे की मौत मामले में दो अस्पतालों के चार डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में भी ये डॉक्टर दोषी पाए गए थे। कमेटी की ही रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार सेक्टर छह निवासी मो. तौफीक के पांच साल का बेटा मो. रजा बीते साल दिसंबर में सड़क हादसे में दाहिने पैर की हड्डी टूट गई थी। इलाज के लिए उसे विनोद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ. विनोद ने एक्सरे व खून से जुड़ी जांच कराई थी। इसके बाद ऑपरेशन के लिए एराइज अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां ऑपरेशन करने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई थी और 26 दिसंबर को मौत हो गई थी। पिता की शिकायत पर एडी मंडल ने जांच की तो पाया कि मरीज की हेड इंजरी को गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन


ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संतोष गुप्ता व एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. रितज सोमवंशी की लापरवाही से बच्चे की हालत बिगड़ गई थीएडी ने दोनों डॉक्टरों और अस्पताल संचालक अदनान के खिलाफ भी कार्रवाड की संस्तुति की थी। सीएमओ ने दोन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एनएमसी को भी पत्र भेजा है। एडी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने मुकदम दर्ज करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार क चिनहट थाने में विनोद हॉस्पिटल के डॉ विनोद, डॉ. राहुल व एराइज हॉस्पिटल के डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, डॉ. रितुज सोमवंश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed