{"_id":"61e11487dbd3dc3ca626d643","slug":"lucknow-capt-manoj-pandey-up-sainik-school-s-entrance-examination-to-be-held-on-january-16-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल की 16 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल की 16 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित
Fri, 14 Jan 2022 11:43 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:43 AM IST
सार
लखनऊ समेत वाराणसी, बरेली, मेरठ, आगरा, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज और झांसी के विभिन्न केंद्रों पर यह प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल ने दाखिले के लिए 16 जनवरी को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी है। लखनऊ समेत वाराणसी, बरेली, मेरठ, आगरा, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज और झांसी के विभिन्न केंद्रों पर यह प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी थी।
विज्ञापन
परीक्षा स्थगित करने को लेकर सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव ने नोटिस जारी कर दी है। जारी नोटिस के माध्यम से उन्होंने बताया कि संक्रमितों की बढ़ती संख्या और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए 16 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित की जा रही है। राजधानी में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में कक्षा सात और नौ में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले होते हैं। कक्षा सात में केवल बालक और कक्षा नौ में बालक समेत बालिकाओं का दाखिला लिया जाता है। प्रवेश परीक्षा स्थगित होने के बाद आगे की भी प्रक्रिया स्थगित होने की पूर्ण संभावना है। ओएमआर शीट पर प्रवेश परीक्षा होनी थी। मेरिट के आधार पर छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना था। पांच फरवरी से 15 फरवरी तक साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया होनी थी। चयनित छात्रों की सूची 25 फरवरी को जारी होनी थी।
विज्ञापन