फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: By sending a letter to the Election Commission, Akhilesh Yadav demanded an inquiry into the indecency in Mamta Banerjee's visit.

लखनऊ : चुनाव आयोग को पत्र भेजकर अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की यात्रा में हुई अभद्रता की जांच की मांग की

Mon, 07 Mar 2022 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Mar 2022 07:54 PM IST
सार

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर मतदान के दौरान ईवीएम में कई तरह की खामियां होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर में सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने के बाद बची रिजर्व और अतिरिक्त ईवीएम व वीवी पैट मशीनों का रिकार्ड नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Lucknow: By sending a letter to the Election Commission, Akhilesh Yadav demanded an inquiry into the indecency in Mamta Banerjee's visit.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वाराणसी यात्रा के दौरान भाजपा पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले में जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने आयोग को भेजे पत्र में बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वाराणसी यात्रा के दौरान उनसे भाजपा कार्यकर्ताओं हमला किया। अभद्रता एवं हमला करने की  शिकायत तत्काल की गई। इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। चंद पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए थे। उनके सामने ही ममता बनर्जी के खिलाफ  उपद्रव 30 मिनट तक होता रहा। यह पूर्व नियोजित कांड था।
विज्ञापन


मतदान में गड़बड़ी का आरोप
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर मतदान के दौरान ईवीएम में कई तरह की खामियां होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर में सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने के बाद बची रिजर्व और अतिरिक्त ईवीएम व वीवी पैट मशीनों का रिकार्ड नहीं दिया जा रहा है। शेष बची ईवीएम वीवी पैट मशीनें किसी स्ट्रांग रूम में राजीतिक दलों व प्रत्याशियों के सामने सील भी नहीं की गई, जिससे दुरुपयोग की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसी तरह बस्ती में स्ट्रांग रूम के पास प्रत्याशियों के नाम की पर्चियां फेंके जाने एवं जलाये जाने तथा फार्म 17 ग की प्रतियां फेंके जाने, ईवीएम के सील टैग बड़ी संख्या में फेके व जलाए जाने की शिकायत मिली है। स्ट्रांग रुम के आगे व पीछे बड़ी संख्या में झाड़ एवं जंगल है जहाँ से गड़बडी की आशंका है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सीतापुर व मुजफ्फरनगर सहित  कई जिलों में कार्यरत पुलिस कर्मियों से मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा हस्ताक्षर युक्त फोटो जमा कराए जाने तथा उसके आधार पर उनके पोस्टल मतों का दुरूपयोग किये जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें चरण में भी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप
सपा ने सातवें चरण में कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में बताया गया हैकि मधुबन के बूथ संख्या154 पर बटन दबाने पर न तो ईवीएम में लाइट जलती है न वीप की आवाज आती है। अतरौलिया के बूथ संख्या 214, 215 पर मतदान अधिकारी केवल बीएलओ की पर्ची से ही वोट डालने दे रहे हैं। जखनिया के बूथ संख्या 69 की ईवीएम में वोट डालने के बाद वीप की आवाज नहीं आ रही है। मतदान कर्मी दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इसी तरह चंदौली, वाराणसी सहित अन्य जिलो में गड़बडी मिली है। मल्हनी के बूथ संख्या 394 पर धनंजय सिंह के लोग सपा के वोटरों को वोट नहीं डालने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed