फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Bulldozers run on illegal construction without a map pass in Thakurganj and Mahanagar police station area

लखनऊ : महानगर थाना क्षेत्र में अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल अहमद के अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर

Wed, 06 Apr 2022 02:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Apr 2022 02:27 PM IST
सार

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सलमान गार्डन गार्डन में फरीदा बेगम ने 2000 वर्ग फीट पर तीन मंजिल का मकान बिना मानचित्र के बनवाया था। इसके साथ ही चौथे तल पर भी निर्माण कराया गया था। इस अवैध निर्माण पर भी एलडीए ने फरीदा बेगम को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
Lucknow: Bulldozers run on illegal construction without a map pass in Thakurganj and Mahanagar police station area
लखनऊ में माफिया के अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा बुधवार को ठाकुरगंज और महानगर थाना क्षेत्र में बिना मानचित्र के अनाधिकृत रूप से भवन का निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद में आर्य कन्या पाठशाला स्कूल के पास स्थित अपार्टमेंट पर जून 6 प्रवर्तन अधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने यह अपार्टमेंट अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल अहमद का बताया।  राजीव कुमार के मुताबिक अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल अहमद इस वक्त फरार है। अपार्टमेंट को तोड़ते समय उसके परिवार का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं मिला ।इस अपार्टमेंट में 10 फ्लैट और एक दुकान है।

विज्ञापन


उधर, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सलमान गार्डन गार्डन में फरीदा बेगम ने 2000 वर्ग फीट पर तीन मंजिल का मकान बिना मानचित्र के बनवाया था। इसके साथ ही चौथे तल पर भी निर्माण कराया गया था। इस अवैध निर्माण पर भी एलडीए ने फरीदा बेगम को नोटिस जारी किया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया था। जिस पर बुधवार सुबह प्रवर्तन अधिकारी कमलजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed