फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Building Collapse: Irregularities found in construction of building.

ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: बिल्डिंग का नक्शा तो पास था पर निर्माण में किया गया गोलमाल, एलडीए करेगा जांच

Mon, 09 Sep 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Sep 2024 12:13 AM IST
सार

एलडीए प्रशासन ट्रांसपोर्टनगर में बिल्डिंगों की जांच को लेकर अभियान चलाएगा। इसको लेकर ड्रोन से सर्वे कराए जाने की भी तैयारी है।

विज्ञापन
Lucknow Building Collapse: Irregularities found in construction of building.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रांसपोर्टनगर में जो बिल्डिंग शनिवार को ढही है उसका मानचित्र भले ही पास हो, मगर निर्माण मानकों के अनुसार नहीं था। दरार आने के कारण जो बिल्डिंग सील की गई है, उसका भी यही हाल है। न तो उसमें सेट बैक छोड़ा गया है और न फ्रंट। पार्किंग का भी कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में मानचित्र के विपरीत अवैध निर्माण किया गया है। यह हाल सिर्फ ट्रांसपोर्टनगर में नहीं है, बल्कि पूरे शहर में एक लाख से अधिक बिल्डिंगों में अवैध निर्माण है।

विज्ञापन


हादसे के बाद अब एलडीए प्रशासन ट्रांसपोर्टनगर में बिल्डिंगों की जांच को लेकर अभियान चलाएगा। इसको लेकर ड्रोन से सर्वे कराए जाने की भी तैयारी है। एलडीए प्रशासन ड्रोन उड़ाने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन से अनुमति लेगा। गौरतलब है कि एयरपोर्ट ट्रांसपोर्टनगर योजना के नजदीक है। एलडीए के जानकारों ने बताया कि शहीद पथ के दोनों ओर करीब 22 किलोमीटर के दायरे मेंं ट्रांसपोर्टनगर सहित सभी काॅलोनियों में प्राधिकरण जांच अभियान चलाएगा। अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


मलबा पर पुलिस का पहरा, पांच पुलिसकर्मी किए गए तैनात
ढही बिल्डिंग का मलबा गोमतीनगर में नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला के सामने पुलिस की निगरानी में रखा गया है। रविवार को करीब 15 ट्रक मलबा वहां पर डाला गया। नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात ने बताया कि बिल्डिंग ढहने के मामले में एफआईआर दर्ज है। बीमा का भी मामला होगा। ऐसे में मलबा पुलिस की निगरानी में रखा गया है। पांच पुलिस कर्मी उसकी निगरानी मेंं तैनात हैं। रविवार दोपहर तक यह तय नहीं हो पा रहा था कि मलबा कहां पर रखा जाए। मलबे से भरे ट्रक ट्रांसपोर्टनगर में ही खड़े रहे। बाद में केंद्रीय कार्यशाला के सामने मलबे को रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed