{"_id":"6a8496ed786f315ee50b6e4b","slug":"lucknow-bucket-of-moving-ride-breaks-off-and-falls-three-young-women-critically-injured-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सावन महोत्सव में चलते झूले की बकेट टूट कर गिरी, तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सावन महोत्सव में चलते झूले की बकेट टूट कर गिरी, तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल
Tue, 18 Aug 2026 11:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:01 PM IST
सार
हादसे में तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
झूला टूटने से कई युवतियां घायल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के गाजीपुर में मंगलवार शाम इंदिरानगर सावन महोत्सव में चलते झूले का बकेट टूट कर नीचे गिर गया। हादसे में तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विभूतिखंड के विजयीपुर निवासी सूर्या सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को वह बहन इशिका, अंकिता, नैंसी, अनामिका और दोस्त आयुष के साथ मेला घूमने आए थे। सभी लोग झूला झूल रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे झूले का एक बकेट उनकी बहन अंकिता के मुंह से लड़ गया। इसकी चपेट में नैंसी और विमालनगर निवासी निशा कुमारी भी आ गईं। अन्य लोग भी चोटिल हो गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे।
विज्ञापन
झूला रोकने के लिए कहने पर भी नहीं माना संचालक
सूर्या का आरोप है कि बकेट टूट गया तभी झूला चलता रहा। यह देखकर उन्होंने व अन्य लोगों ने संचालक को झूला रोकने के लिए कहने लगा फिर भी वह नहीं माना। थोड़ी देर बाद झूला रुक सका। वहीं, आरोपी संचालक भाग निकला। पुलिस ने सभी घायलों को सुषमा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी अंकिता, नैंसी और निशा का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
एक किशोरी को हुए मल्टीपल फ्रैक्चर
घटना में घायल एक अन्य किशोरी के मल्टीपल फ्रैक्चर हो गए। अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। भाई सूर्या का आरोप है कि मेले में कोई सुरक्षा के प्रबंधन नहीं थे। बिना अनुमति इसका संचालन किया जा रहा था। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटनास्थल पर मेला लगाने की अनुमित थी। अभी तक गाजीपुर पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन