फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Brake failure of the bus going from Charbagh to Kanpur, 50 passengers narrowly escaped

Lucknow : चारबाग से कानपुर जा रही बस का ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे 50 यात्री, चालक ने खंभे के सहारे रोकी बस

Thu, 16 Feb 2023 06:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Feb 2023 06:01 PM IST
सार

महोबा डिपो की बस संख्या यूपी 91 टी 4098 चारबाग बस अड्डे से सवारी लेकर कानपुर जा रही थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। हादसे में बस के सभी यात्री सुरक्षित रहे। परिवहन निगम के पीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि अथवा बस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Lucknow: Brake failure of the bus going from Charbagh to Kanpur, 50 passengers narrowly escaped
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ चारबाग बस अड्डे से कानपुर जा रही रोडवेज बस की ब्रेक फेल हो गई। जिससे बस में सवार 50 यात्रियों की जान पर बन आई। यह तो गनीमत रही कि बस चालक की सूझबूझ से किसी तरह हादसा टल गया वरना बड़ी दुर्घटना हो जाती। ब्रेक फेल होने को लेकर परिवाहन निगम में बसों की मरम्मत को लेकर भी सवाल उठा है।

विज्ञापन

 
गुरुवार दोपहर सरोजनीनगर के पास 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिससे बस अनियंत्रित हो गई और यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री चिल्लाने लगे।  बस मेें कोहराम की स्थिति बन गई। बस चालक किसी तरह सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खंभे के सहारे रोककर हादसा होने से बचा लिया।
विज्ञापन


महोबा डिपो की बस संख्या यूपी 91 टी 4098 चारबाग बस अड्डे से सवारी लेकर कानपुर जा रही थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। हादसे में बस के सभी यात्री सुरक्षित रहे। परिवहन निगम के पीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि अथवा बस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया है। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से कर्मियों को भेजा गया। बस को वापस अमौसी वर्कशॉप में लाकर ब्रेक फेल होने की वजह पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बस से रवाना किए गए यात्री
बस में सवार महिला यात्री सुनीता ने बताया कि चलती बस अचानक रूकी तो यात्री परेशान हो उठे। बस अभी रूकती इसके पहले ही यात्री बस से कूदने लगे। इस हादसे के बाद सभी यात्री दहशत में रहे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर दूसरी बस से कानपुर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed