पुस्तक मेला गुरुवार से, जानिए कौन सी किताबें हैं खास?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ने और जिज्ञासाओं से रू-ब-रू होने वालों के लिए पुस्तकों का संसार बृहस्पतिवार से मोती महल लान में सजेगा। बाल साहित्यकारों के अलंकरण के साथ ही 13वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला मोती महल लॉन में 11 अक्टूबर तक चलेगा। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम व संविधान को समर्पित मेले में खरीदारों को किताबों पर दस प्रतिशत छूट भी मिलेगी।
190 स्टॉल वाले मेले काउद्घाटन राज्यपाल राम नाईक करेंगे। मेले में बाल साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। जहां हिंदी, उर्दू केअतिरिक्त क्षेत्रीय भाषाओं की किताबें भी मिलेंगी।
लखनऊ पर आधारित पांच हजार रुपये की कीमत की पुस्तक ‘द आर्ट ऑफ लखनऊ’ 60 प्रतिशत की छूट पर मिलेगी। आयोजक उमेश ढल ने बताया कि पांच अक्तूबर को मेले में वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना को ‘साहित्यकार शिरोमणि अवार्ड’ से अलंकृत किया जाएगा। सम्मानस्वरूप उन्हें 11 हजार रुपये की धनराशि व स्मृतिचिह्न प्रदान किया जाएगा।
नामी साहित्यकारों की कृतियां 50 रुपये में
मेले में दूधनाथ सिंह, काशीनाथ सिंह, अखिलेश, मैत्रेयी पुष्पा और ऐसे ही करीब दो सौ साहित्यकारों की कृतियां साहित्य भंडार प्रकाशन की ओर से सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। प्रत्येक पुस्तक के लिए 50 रुपये कीमत रखी गई है।
स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में ऐसी योजना चला रहा है। इन साहित्यकारों को बड़ी संख्या में पसंद करने वाले पाठक हैं। उन्हें इनकी पुस्तक के कम दाम में होने का लाभ मिलेगा।
गायत्री परिवार की भी मिलेंगी 3200 पुस्तकें
गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य रचित 3200 पुस्तकों का कलेक्शन भी रहेगा। संयोजक उमानन्द शर्मा ने बताया कि अब तक राजधानी में 24 स्थानों पर ऋषि साहित्य का पुस्तक मेला आयोजित किया जा चुका है।