{"_id":"69ef58f29e6986b3ca01c80d","slug":"lucknow-body-found-alongside-railway-tracks-spotted-by-police-during-patrol-efforts-to-identify-the-decease-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रेलवे ट्रैक किनारे मिली लाश, पुलिस ने गश्त के दौरान देखा; पहचान का प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रेलवे ट्रैक किनारे मिली लाश, पुलिस ने गश्त के दौरान देखा; पहचान का प्रयास जारी
Mon, 27 Apr 2026 06:09 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:09 PM IST
सार
पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदुवा रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गश्त के दौरान पुलिस ने शव देखा और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिससे आशंका है कि व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरा होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक ने नीली जींस और सफेद रंग की नीली धारियों वाली शर्ट पहन रखी थी। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव के मुताबिक मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन