फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Bloody fight over dancing in the wedding procession, students beat up whoever they found

लखनऊ: बरात में नाचने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, छात्रों ने जिसे पाया पीटा, छात्रों पर जेवर लूटने का लगा आरोप

Wed, 04 Dec 2024 08:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Dec 2024 08:00 AM IST
सार

Dispute at a wedding: लखनऊ विवि के छात्रों और बरातियों के बीच सोमवार की देर रात खूनी संघर्ष हुआ। पूरा मामला महिलाओं के साथ घुसकर दो छात्रों के डांस करने से शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
Lucknow: Bloody fight over dancing in the wedding procession, students beat up whoever they found
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार रात आई बरात में घुसकर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया था। छात्रावास में रहने वाले दो छात्र बरात के बीच में घुसकर डांस करने लगे थे। बरातियों ने शुरू में इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस पर छात्रों का मनोबल बढ़ गया और वे महिलाओं के बीच जाकर डांस करने लगे। विरोध पर चिढ़ गए और बरातियों से हाथापाई हो गई। हाथापाई से नाराज छात्र हॉस्टल लौट गए और साथियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद 50 की संख्या में छात्र फिर से बरात में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। बरातियों और घरातियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बवाल बढ़ता देखकर बराती कॉलेज में दाखिल हो गए।

विज्ञापन


बेकाबू छात्र एक बार फिर हॉस्टल की ओर चले गए और करीब 250 छात्रों के साथ दोबारा लौटे। कैसरबाग मंडी निवासी दूल्हे ऋषभ के पिता मनोज सोनकर के मुताबिक छात्रों ने बरात में घुसकर जो मिला उस पर धावा बोल दिया। आरोप है कि छात्राें के हाथ में बम, तमंचा और लाठी-डंडे थे। छात्रों ने दूल्हे के रिश्तेदार विक्की सोनकर के सिर पर तमंचे के बट से वार किया। दूल्हे की कार तोड़ दी।
विज्ञापन

खुलेआम की बमबाजी, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

आरोप है कि महिलाओं के जेवर भी लूट लिए। मनोज का आरोप है कि उन्होंने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर भी छात्र नहीं माने और बमबाजी व फायरिंग करते रहे। पुलिस मूकदर्शन बनी रही। इससे छात्रों का दुस्साहस और बढ़ गया। काफी देर तक उत्पात मचाने के बाद जब कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई तो छात्र चले गए। मनोज ने करीब 300 छात्रों के खिलाफ मारपीट, डकैती, तोड़फोड़, बमबाजी करने और दहशत फैलाने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने भी दर्ज कराया केस
लविवि के छात्र अभिनव पांडेय ने हसनगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है। एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह के मुताबिक आरोपी छात्र अभिनव पांडेय का शांति भंग में चालान किया गया है। हालांकि, बाद में उसे जमानत मिल गई। बरातियों से विवाद के दौरान दो छात्रों को चोट आई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

छात्र बोले, साथी को पीटने पर गरमाया था मामला

 लविवि के छात्रों ने बताया कि रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज परिसर में बरातियों से उनका विवाद शादी में खाना खाने को लेकर नहीं बल्कि डांस करने को लेकर हुआ था। दूसरी ओर, इस घटना के बाद मंगलवार को पूरे दिन विवि के छात्रावासों के बाहर सन्नाटा नजर आया। एक छात्र ने बताया कि विवि के कुछ छात्र सोमवार शाम को छात्रावास से बाहर निकले थे। जब बरात आ रही थी, उसी दौरान एक छात्र उसमें डांस करने लगा। इसे लेकर बरातियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

छात्रावासों के छात्र एकजुट होकर कुलपति आवास की ओर भी कूच कर गए थे। प्राॅक्टोरियल टीम और पुलिस प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें शांत करवाकर छात्रावास में दोबारा भेजा। इस मामले में विवि प्रशासन का कहना है कि घटना विवि परिसर के बाहर की थी। इसलिए उनकी ओर से अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

हॉस्टल से निलंबित हो चुका है छात्र
मारपीट की घटना में शामिल प्रांजल नाम का छात्र पूर्व में सुभाष छात्रावास का अंतःवासी रहा है। उसको अनुशासनहीनता के चलते विवि ने छात्रावास से निलंबित कर दिया था। तब से वह किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा है। दूसरा छात्र अभिनव पांडे विवि के ही एक छात्रावास में रहता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed