फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Blast to take place at 1 pm: Third threat to bomb courthouse in two weeks

दोपहर एक बजे होगा ब्लास्ट: दो सप्ताह में तीसरी बार कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

Wed, 25 Feb 2026 12:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Feb 2026 12:10 AM IST
सार

जिला न्यायालय की आईडी पर तमिलनाडु से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। ईमेल में लिखा था कि दोपहर एक बजे बम विस्फोट होगा। दो घंटे की सघन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
Lucknow: Blast to take place at 1 pm: Third threat to bomb courthouse in two weeks
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी से झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वालों के हौसले बुलंद हैं। दो सप्ताह के अंदर तीसरी बार लखनऊ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस बार भी धमकी ईमेल के जरिये भेजी गई। ईमेल में लिखा था कि दोपहर एक बजे बम विस्फोट होगा। दो घंटे की सघन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जिला न्यायालय की ईमेल आईडी पर बम विस्फोट करने की धमकी का ईमेल आया। मेल में दोपहर एक बजे ब्लास्ट की बात लिखी थी। पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की मदद से पूरे कचहरी परिसर की दो घंटे तक कोने-कोने की जांच की गई। जांच में कुछ भी नहीं मिला। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुराने मामलों में अब तक हाथ खाली
इसके पहले 13 फरवरी को और फिर 16 फरवरी को कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पहली बार मिली धमकी के मामले में कोर्ट के नाजिर की तहरीर पर वजीरगंज थाने में ईमेल भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस और एटीएस की टीमें मामले की जांच कर रही है। दोनों के हाथ अब तक खाली हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने भी पहले के दो मामलों की जांच की, लेकिन उनके हाथ भी गुनहगार तक नहीं पहुंच सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed