फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: BJP will start a big campaign to help the farmers.

Lucknow : किसानों को साधने के लिए बड़ी मुहिम शुरू करेगी भाजपा, केंद्रीय मंत्री मांडविया ने शुरू की कवायद

Mon, 10 Jul 2023 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 05:21 AM IST
सार

किसानों के बीच जाकर मोदी सरकार में मिली उपलब्धियां बताई जाएगी। वहीं किसानों से जुड़ी समस्याओं का देशभर से फीडबैक लेकर उनके समाधान की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow: BJP will start a big campaign to help the farmers.
मनसुख मांडविया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश के किसान मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा बड़ी मुहिम शुरू करेगी। किसानों के बीच जाकर मोदी सरकार में मिली उपलब्धियां बताई जाएगी। वहीं किसानों से जुड़ी समस्याओं का देशभर से फीडबैक लेकर उनके समाधान की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय उवर्रक मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को भाजपा के सांसदों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर उन्हें किसानों के बीच रहकर मोदी सरकार के पक्ष में माहौल बनाने का एजेंडा सौंपा। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक लेकर किसानों के बीच गतिविधियां शुरू करने की तैयारी पर मंथन किया।
विज्ञापन


केंद्रीय उर्वरक मंत्री मांडविया ने सांसदों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कहा कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष सभी लोकसभा क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया है। नैनो यूरिया की भी कमी नहीं हैं। केंद्र सरकार विश्व में सबसे सस्ता यूरिया किसानों को उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सांसद किसानों के बीच जाकर यूरिया की उपलब्धता पर ध्यान दें। यदि कहीं कोई दिक्कत है तो उसका समाधान करें। यूरिया की कमी नहीं आने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रिकार्ड किसानों को फसल खराब होने पर मुआवजा दिया है। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि में भी प्रत्येक पात्र किसान को समय पर राशि पहुंच रही है। केंद्र सरकार ने एमएसपी बढ़ाने के साथ फसलों की खरीद की भी देशभर में उचित व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि सांसद अपने क्षेत्रों में किसानों के बीच जाकर ये उपलब्धियां बताएं। विपक्ष की ओर से किसानों के बीच फैलाई जा रही भ्रांति को दूर करें।

उधर, जिस समय मांडविया सांसदों की बैठक ले रहे थे, उसी दौरान महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने किसान मोर्चा की बैठक ली। उन्होंने किसान मोर्चा को किसानों के सम्मेलन और संपर्क की गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक पार्टी का प्रयास है कि किसानों से जुड़ी कोई भी समस्या चुनावी मुद्दा नहीं बननी चाहिए। इसके लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के बीच जाएंगे, किसानों से बात कर उनकी वाजिब समस्याओं का समाधान कराएंगे। बैठक में किसानों के बीच अलग-अलग स्तर पर कई गतिविधियां शुरू करने पर भी मंथन हुआ। महाजनसंपर्क अभियान में अब तक के कामकाज की समीक्षा भी की गई।

राहुल किसानों को मूर्ख बनाना चाहते हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के किसानों के बीच जाते ही भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। चाहर ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के साथ किसान कम और कैमरा वाले ज्यादा हैं। वो किसानों से कम और कैमरा वालों से ज्यादा बात कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि यह किसान प्रेम ढोंग से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। राहुल गांधी देश के किसानों को मूर्ख बनाना चाहते हैं पर कभी सफल नहीं होंगे।


यूपी से कई सांसद नहीं जुड़े
केंद्रीय उर्वरक मंत्री की ओर से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के 64 भाजपा सांसदों में से कई सांसद वीसी में नहीं जुड़े। यूपी कृषि प्रधान प्रदेश है। अधिकांश सांसद भी खेती किसानी वाले परिवार से हैं, फिर भी उनका वीसी से नहीं जुड़ना चर्चा का विषय रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed