फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: BJP abstains from Sangeet Som's rally, regional president said, someone is running his agenda

Lucknow : भाजपा ने संगीत सोम की रैली से किया किनारा, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, कोई व्यक्ति अपना एजेंडा चला रहा

Thu, 08 Jun 2023 01:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Jun 2023 01:33 AM IST
सार

संगीत सोम ने 30 जून को मेरठ के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मैदान में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर एक रैली का आयोजन रखा है। संगीत ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर लाइव बयान दिया कि जनसंख्या देश की बड़ी समस्या है।

विज्ञापन
Lucknow: BJP abstains from Sangeet Som's rally, regional president said, someone is running his agenda
संगीत सोम। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मेरठ की सरधना सीट से पूर्व विधायक संगीत सोम की 30 जून को होने वाली रैली से भाजपा ने किनारा कर लिया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि रैली से भाजपा का कोई सरोकार नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति अपना एजेंडा चला रहा है, यह पार्टी का एजेंडा नहीं है।

विज्ञापन


संगीत सोम ने 30 जून को मेरठ के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मैदान में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर एक रैली का आयोजन रखा है। संगीत ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर लाइव बयान दिया कि जनसंख्या देश की बड़ी समस्या है। एक वर्ष की आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है। धर्म विशेष की आबादी को जानबूझकर बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए सपा, बसपा और कांग्रेस को जिम्मेदार भी ठहराया। संगीत सोम ने लोगों से 30 जून को होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


उधर, भाजपा लोकसभा चुनाव में सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास भी कर रही है। भाजपा के पश्चिम क्षेत्र में संगीत सोम की रैली को लेकर अंदर की अंदर विरोध के सुर उठ रहे हैं। पश्चिम के नेताओं ने प्रदेश मुख्यालय तक पार्टी की अनुमति के बिना स्वयं के स्तर से रैली करने की शिकायत भी पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का कहना है कि संगीत सोम का एजेंडा है, भाजपा का नहीं है। पार्टी की ओर से इस तरह की रैली के आयोजन के लिए कोई संदेश भी नहीं मिला है। इस संबंध में संगीत सोम से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed