{"_id":"627619b103eb981d1077470f","slug":"lucknow-beheaded-body-of-youth-found-in-empty-plot-could-not-be-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : खाली प्लाट में युवक का सिर कटा शव मिला, नहीं हो सकी शिनाख्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : खाली प्लाट में युवक का सिर कटा शव मिला, नहीं हो सकी शिनाख्त
Sat, 07 May 2022 12:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 07 May 2022 12:33 PM IST
सार
युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों को से गुमशुदा लोगों के डेटा से मिला कराया जा रहा है। साथ ही सिर की तलाश के खाली प्लाट में खोजबीन की गई, लेकिन सिर नहीं मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गुंडबा के खत्री चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव मिलने से हड़ंपक मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही चौकी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के पीछे अवैध संबंध में हत्या के बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
एडीसीपी प्राची सिंह के मुताबिक खत्री चौकी के क्षेत्र में पड़ने वाले जाहिरापुर मोहल्ले में खाली प्लाट में एक युवक का शव मिला। उसका सिर कटा हुआ था। प्लाट में घास उगी होने से शव किसी को दिखाई नहीं दिया। मृतक के शरीर पर पिंक कलर की शर्ट व नीली जींस थी।
विज्ञापन
युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों को से गुमशुदा लोगों के डेटा से मिला कराया जा रहा है। साथ ही सिर की तलाश के खाली प्लाट में खोजबीन की गई, लेकिन सिर नहीं मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की तलाश
पुलिस टीम वारदात स्थल की तरफ आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जिससे मृतक और हत्या में शामिल संदिग्ध युवकों के विषय में जानकारी हो सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों को भी इसके लिए अलर्ट जारी किया है। कि कोई मृतक के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दें।