{"_id":"69e9378bcdd0bfa70e02be5b","slug":"lucknow-bars-annual-elections-to-be-held-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1704079-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ बार के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ बार के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्रदेश में पहली बार वकीलों के बार एसोसिएशन के चुनाव में महिला आरक्षण लागू हो रहा है। लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार कार्यकारिणी के 22 पदों के लिए 116 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में महिलाओं के लिए कोषाध्यक्ष के एक पद समेत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं।
इस बार चुनाव में लगभग 3800 मतदाता सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। व्यापक सुरक्षा के लिए बार एसोसिएशन ने पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस एवं पीएसी की तैनाती की मांग की है। बार की एल्डर कमेटी ने बताया कि कोई भी प्रत्याशी अथवा उसका समर्थक मतदान स्थल पर आग्नेयास्त्र लेकर प्रवेश नहीं करेगा।
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद इस बार के चुनाव में कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए चार महिलाएं उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों में तीन-तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
इस बार के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष जीएन शुक्ला उर्फ चच्चू, परशुराम मिश्रा, राजेंद्र कुमार शर्मा, रवींद्रनाथ पांडे एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेश पांडेय अपना भाग्य आजमा रहे हैं। महामंत्री पद पर आदर्श कुमार मिश्रा, पूर्व महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू, कामिनी ओझा, कुलदीप वर्मा एवं मारुत कुमार शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।