{"_id":"6513c22c79900c9ad506b871","slug":"lucknow-bar-association-lawyers-will-do-only-very-important-work-till-3-october-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ लाठीचार्ज: तीन अक्तूबर तक न्यायिक कार्यों से रहेंगे विरत वकील, सिर्फ बेहद जरूरी काम ही करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ लाठीचार्ज: तीन अक्तूबर तक न्यायिक कार्यों से रहेंगे विरत वकील, सिर्फ बेहद जरूरी काम ही करेंगे
Wed, 27 Sep 2023 11:18 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:18 AM IST
सार
हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वकील 3 अक्तूबर तक सिर्फ बेहद जरूरी काम ही करेंगे। इसके बाद हापुड़ के वकीलों से विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
लखनऊ में कई बार प्रदर्शन कर वकील अपना आक्रोश दिखा चुके हैं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हापुड़ में लाठीचार्ज की घटना के बाद से लगभग एक माह से हड़ताल पर चल रहे लखनऊ बार एसोसिएशन के वकील तीन अक्तूबर तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे, लेकिन अति आवश्यक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को वकीलों की आम सभा हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल हापुड़ जाकर वहां के वकीलों से विचार-विमर्श करके आगे की रणनीति बनाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आईएएस अफसर ने ली 70 लाख रिश्वत! अधिकारी ने खुद ही की SIT जांच की सिफारिश; अरबों से जुड़े सात...
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 5000 करोड़ का कारोबार: मोटो जीपी और इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से UP की ग्लोबल ब्रांडिंग, एक लाख से अधिक आर्डर मिले
उधर, पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। पारिवारिक न्यायालय में बुधवार से काम होगा।