{"_id":"622b53dc4d33ca1861289a5b","slug":"lucknow-azam-khan-gets-bail-in-jal-nigam-recruitment-case-except-in-two-cases-bail-in-all-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : जल निगम भर्ती मामले में आजम खां को मिली जमानत, दो मामलों को छोड़कर सभी केसों में जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : जल निगम भर्ती मामले में आजम खां को मिली जमानत, दो मामलों को छोड़कर सभी केसों में जमानत
Fri, 11 Mar 2022 07:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:21 PM IST
सार
2016 में जल निगम में सहायक अभियंता समेत कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुए थे। इनकी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर आजम व अन्य पर कई आरोप भी लगे थे।
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यूपी जल निगम में भर्ती में कथित धांधली के एक केस में आरोपी प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां को शुक्त्रस्वार को जमानत दे दी। कोर्ट ने जमानत अर्जी को यह कहते हुए मंजूर किया कि उनके खिलाफ कुल 87 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। आजम को इस मामले सहित दो मामलों को छोड़कर सभी केसों में जमानत पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने यह आदेश आजम की जमानत अर्जी पर दिया। अभियोजन के मुताबिक जल निगम में 1300 रिक्त पदों पर नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर एक शिकायत पर मामले की जांच विशेष जांच दल को सौंपी गई थी। दरअसल, वर्ष 2016 में जल निगम में सहायक अभियंता समेत कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुए थे। इनकी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर आजम व अन्य पर कई आरोप भी लगे थे। कोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर बगैर कोई राय व्यक्त किए जमानत अर्जी शर्तों के साथ मंजूर कर ली।
विज्ञापन