{"_id":"61a6b3438236a65fd179f26d","slug":"lucknow-atul-maheshwari-gold-medal-to-pranshu-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक प्रांशु मिश्रा को, कहा- गरिमापूर्ण है पत्रकारिता का पेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक प्रांशु मिश्रा को, कहा- गरिमापूर्ण है पत्रकारिता का पेशा
Wed, 01 Dec 2021 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Dec 2021 04:56 AM IST
सार
यह पदक ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रायोजित है। मंगलवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची में इस मेडल के लिए प्रांशु के नाम पर मुहर लग गई।
विज्ञापन
प्रांशु...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयुक्त महाविद्यालय आर्यकुल कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के परास्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र प्रांशु मिश्रा को ‘स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल’ दिया जाएगा। यह पदक ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रायोजित है। मंगलवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची में इस मेडल के लिए प्रांशु के नाम पर मुहर लग गई।
विज्ञापन
प्रांशु ने बताया कि पत्रकारिता एक गरिमापूर्ण प्रोफेशन है। इससे हमें समाज में बदलाव लाने का अवसर मिलता है और समाज को हम काफी कुछ दे सकते हैं। यह हमें काफी कुछ सीखने का अवसर देती है। इससे हम किसी एक क्षेत्र में बंधे नहीं रहते हैं। इसीलिए यह पेशा चुना है। पत्रकारिता से हमें विभिन्न नजरिए से समाज को देखने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
प्रांशु ने कहा कि आज डिजिटल पत्रकारिता या न्यू जर्नलिज्म काफी तेजी से बढ़ रहा है। यह टीवी तक सीमित नहीं है बल्कि सोशल मीडिया, ब्लॉग आदि के रूप में भी है। प्रांशु को अमेरिका की प्रतिष्ठित फेलोशिप इंटरनेशनल लीडरशिप विजिटर प्रोग्राम (आईवीएलपी) भी मिली है।
विज्ञापन