फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Appointments of principals of inter colleges canceled

Lucknow: इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां निरस्त, हाईकोर्ट ने दिया नया विज्ञापन जारी करने का आदेश

Thu, 02 Feb 2023 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 12:40 AM IST
सार

कोर्ट ने 2022 में हुई इन नियुक्तियों को विधिक प्रावधानों के खिलाफ  बताते हुए भर्ती बोर्ड को नया विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया पूरी कराने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Lucknow: Appointments of principals of inter colleges canceled
लखनऊ बेंच हाईकोर्ट (फाइल फोटो)

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बुधवार को एक अहम फैसले में 2013 में जारी विज्ञापन के आधार पर सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने 2022 में हुई इन नियुक्तियों को विधिक प्रावधानों के खिलाफ  बताते हुए भर्ती बोर्ड को नया विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया पूरी कराने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ पूर्व में ही पैनल के तहत नियुक्ति पर यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश देकर अपना निर्णय सुरक्षित कर चुकी थी। पीठ ने यह निर्णय 28 याचिकाओं का निस्तारण करते हुए एक साथ दिया। याचियों ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन 2013 में जारी हुआ, लेकिन चयन वर्ष 2022 में किया गया। 
विज्ञापन


ऐसे में नौ साल में बहुत से पात्र रिटायर हो गए और कई आवेदक अधिकतम आयु सीमा के पार हो गए। इससे इनकी वरिष्ठता व पात्रता बदल गई। इसलिए प्रधानाचार्यों के चयन को तैयार किया गया पैनल कानून की मंशा के अनुसार नहीं माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed