फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Anupriya will contest from Mirzapur, Pakori Lal Kol's daughter-in-law gets ticket from Robertsganj

Lucknow News : मिर्जापुर से लड़ेंगी अनुप्रिया, राबर्ट्सगंज से पकौड़ी लाल कोल की बहू को टिकट

Tue, 07 May 2024 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 May 2024 10:15 PM IST
सार

अपना दल (सोनेलाल) ने अपने कोटे की दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन
Lucknow: Anupriya will contest from Mirzapur, Pakori Lal Kol's daughter-in-law gets ticket from Robertsganj
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला (संवाद)

विस्तार

अपना दल (सोनेलाल) ने अपने कोटे की दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं रॉबर्ट्सगंज सीट पर मौजूदा सांसद पकौड़ी लाल कोल का टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने उनकी बहू रिंकी कोल को टिकट दिया है। बता दें कि रिंकी कोल वर्तमान में छानबे सीट से विधायक हैं। भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही अपना दल (सोनेलाल) को दो सीटें मिली हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पकौड़ी लाल कोल का टिकट कटने की दो बड़ी वजहें मानी जा रही हैं। कुछ दिन पहले उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सवर्णों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इसे पार्टी ने गंभीरता से लिया था। वहीं छानबे उपचुनाव के दौरान वह अपनी बहू की जगह छोटे बेटे को टिकट की पैरवी कर रहे थे। हालांकि पार्टी अध्यक्ष ने रिंकी कोल को ही चुनाव लड़वाने का फैसला लिया था। वहीं पार्टी नेता उनके टिकट कटने की वजह अधिक उम्र होना बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed