फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Anshu Maheshwari of Meerut died under suspicious circumstances in America, CBI investigation started

लखनऊ: मेरठ की अंशू महेश्वरी की अमेरिका में संदिग्ध हालात में हुई थी मौत, हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच शुरू

Sat, 05 Oct 2024 07:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Oct 2024 07:51 PM IST
सार

Anshu Maheshwari: सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक अंशू की मां कल्पना महेश्वरी ने महाराष्ट्र के वर्धा निवासी अपने दामाद सुमित बिनानी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Anshu Maheshwari of Meerut died under suspicious circumstances in America, CBI investigation started
फरवरी 2022 में हुई थी मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमेरिका में मेरठ निवासी अंशू दीक्षित की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के आदेश पर राजधानी स्थित सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्राांच ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि फरवरी, 2022 में अंशू की मौत के करीब डेढ़ वर्ष बाद परिजनों की शिकायत पर उसके पति सुमित बिनानी पर मेरठ के मेडिकल थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। सीबीआई ने इसी मुकदमे को टेकओवर किया है।

विज्ञापन


सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक अंशू की मां कल्पना महेश्वरी ने महाराष्ट्र के वर्धा निवासी अपने दामाद सुमित बिनानी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। अमेरिका में पढ़ाई के बाद फेसबुक में नौकरी कर रही अंशू की शादी ट्विटर में काम करने वाली सुमित से 27 नवंबर 2020 को हुई थी, जिसके बाद दोनों अमेरिका के सियेटल में रहने लगे थे। कल्पना के मुताबिक अंशू ने उन्हें फोन पर बताया था कि उसके पति की नजर सियेटल के मकान पर है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। इसी वजह से उसने मेरी बेटी का मकान और पैसा हड़पने की साजिश रचते हुए 9 फरवरी 2022 को कमरे में पेट्रोल रख दिया और हीटर चला दिया। जिसकी वजह से धमाका होने से मेरी बेटी की जलकर मौत हो गई। सुमित ने अंशू की मौत की सूचना तक नहीं दी। उसके रिश्तेदारों ने उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय को भी दिया निर्देश
बता दें कि अंशू के परिजनों ने न्याय पाने के लिए 28 सितंबर 2023 को मेरठ के मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मेरठ पुलिस ने घटना अमेरिका में होने की वजह से सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की थी, लेकिन सीबीआई ने कोई कदम नहंी उठाया। इसके बाद परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद बीती 21 सितंबर को अदालत ने सीबीआई और गृह मंत्रालय को 15 दिन के भीतर इस प्रकरण की जांच शुरू करने का आदेश दिया था। बता दें कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की राज्य सरकार ने भी सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने किया था अंतिम संस्कार
अंशू की मौत के बाद उसके भाई अतुल महेश्वरी और बहन अंजली ने यूएस एंबेसी से बात कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए पत्र दिया था, लेकिन सुमित राजी नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने अमेरिका जाकर अंशू का अंतिम संस्कार किया। अंशू प्रयागराज से बीटेक करने के बाद आगे की पढ़ाई करने अमेरिका चली गई थी। सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती महाराष्ट्र के वर्धा स्थित बिनानी साड़ी हाउस निवासी सुमित से हुई। दोनों ने घरवालों कोे सूचना देकर अमेरिका में ही शादी कर ली थी। इसके बाद अंशू ने सियेटल के बिलिव्यू स्टील इलाके में मकान खरीदा। आरोप है कि सुमित ने अंशू के बीमा व बैंक समेत तमाम दस्तावेजों में खुद को नॉमिनी बना लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed