फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow and Varanasi won the titles.

Lucknow News: लखनऊ और वाराणसी ने जीते खिताब

Mon, 06 Jul 2026 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lucknow and Varanasi won the titles.
राज्य समन्वय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में विजेता लखनऊ मंडल की टीम
लखनऊ। लखनऊ और वाराणसी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए राज्य समन्वय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में क्रमश: ग्रुप बी (अंडर-15, अंडर-16) और ग्रुप ए (अंडर-17, अंडर-18) वर्ग के खिताब अपने नाम किए। ग्रुप बी में वाराणसी और ग्रुप ए में लखनऊ की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

केडी सिंह स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर हितेंद्र हरि (रजिस्ट्रार, ज्यूडिशियल हाईकोर्ट, लखनऊ) ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के डायरेक्टर रवीन कपूर, सचिव शिवम कपूर, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा, संदीप शर्मा, पुनीत अग्रवाल, सुधीर शर्मा, निशित दीक्षित समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आखिरी दिन यानी रविवार को लखनऊ के लिए वत्सला दुबे, अयान यादव, कृष्णा दुबे और सृष्टि तिवारी ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते, जबकि चार गुणे 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (ग्रुप 1) और चार गुणे 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (ग्रुप 2) में भी लखनऊ की चौकड़ी ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर फ्रीस्टाइल (ग्रुप 1 बालक): स्वर्ण- राज चौहान (कानपुर), रजत- कृष्णा दुबे (लखनऊ), कांस्य- नमन यादव (मुरादाबाद), 400 मीटर फ्रीस्टाइल (ग्रुप 2 बालक): स्वर्ण- शिवाकांत निषाद (विंध्याचल), रजत- सुमित साहनी (वाराणसी), ए विश्वास (लखनऊ), 50 मीटर बैक स्ट्रोक (ग्रुप 1 बालिका): स्वर्ण- वत्सला दुबे (लखनऊ), रजत- एश्वर्या अग्रवाल (मुरादाबाद), कांस्य- रुद्रांशी राठौर (आगरा), 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (ग्रुप 1 बालिका): स्वर्ण- रानी निषाद (विंध्याचल), रजत- अंकित कनौजिया (गाेरखपुर), कांस्य- रिजुता साहू (लखनऊ), 100 मीटर फ्रीस्टाइल (ग्रुप 1 बालक): स्वर्ण- अर्जित श्रीवास्तव (मेरठ), रजत- अभिजीत गंगवार (बरेली), कांस्य- ए विश्वास (लखनऊ), 200 मीटर बटरफ्लाई (ग्रुप 1 बालक): स्वर्ण- कृष्णा दुबे (लखनऊ), रजत- सी साहनी (विध्यांचल), 200 मीटर (ग्रुप 2 बालिका): स्वर्ण- सृष्टि तिवारी (लखनऊ), रजत- अंजली चौहान (गोरखपुर), कांस्य- आरोही अग्रवाल (मुरादाबाद)।

राज्य समन्वय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में विजेता लखनऊ मंडल की टीम

राज्य समन्वय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में विजेता लखनऊ मंडल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed