{"_id":"6677b4c57cb316b32706fa7d","slug":"lucknow-an-employee-climbed-the-tower-saying-that-he-had-not-received-his-salary-for-several-months-the-admi-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कई महीने से वेतन ना मिलने की बात कहकर टॉवर पर चढ़ा कर्मचारी, प्रशासन के फूले हाथ-पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: कई महीने से वेतन ना मिलने की बात कहकर टॉवर पर चढ़ा कर्मचारी, प्रशासन के फूले हाथ-पांव
Sun, 23 Jun 2024 02:31 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:31 PM IST
सार
लखनऊ में परिवहन निगम का एक कर्मचारी रविवार की सुबह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसकी पत्नी ने बताया कि उसे कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे के पास परिवहन निगम का एक कर्मचारी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। अलीगढ़ के हथरौली मे कार्यरत संविदा बस चालक राजू सैनी का आरोप है कि उसे कई महीनों से वेतन नहीं मिला। टॉवर पर चढ़ने से पहले वह अपने परिवार के साथ नीचे धरने पर बैठा। उसके बाद वह टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़ते ही प्रशासन हरकत में आ गया ।
विज्ञापन
पत्नी भावना सैनी, बेटी खुशबू और बेटा अमन अपने पिता के साथ लगातार फोन के जरिये बातचीत कर रहे है। मौके पर फायर ब्रिगेड और परिवहन निगम के अधिकारी पहुँच कर चालक को लगातार मनाने की कोशिश मे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजू सैनी का कहना है कि हमें हथरौली मे प्रताड़ित किया जा रहा है, कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। राजू का कहना है की जब तक परिवहन मंत्री नहीं आ जाते तब तक हम नीचे नहीं उतरेंगे। वहीं परिवहन निगम लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे के आरएम आरके त्रिपाठी का कहना है कि हम भुगतान करने के लिए तैयार हैं। हमने खजांची को भी बुला लिया है और नीचे उतरने पर तुरंत नकद भुगतान कर दिया जायेगा।
आरएम का कहना है कि ये अपनी ड्यूटी भी सही तरीके से नहीं कर रहे है। फिलहाल चालक को नीचे उतारने के लिए यूपी पुलिस, परिवहन निगम के अधिकारी फायर ब्रिगेड की टीम लगातार कोशिस कर रहे है। उधर राजू का कहना है कि अगर मशीन लगाकर उतारने की कोशिश की तो नीचे कूद जाऊंगा।
राजू सैनी का कहना है कि वेतन न मिलने से उनको बच्चों की पढ़ाई रुक गई है। जब तक परिवहन मंत्री आकर खुद वेतन नहीं दिलवाते तब तक वह टॉवर से नहीं उतरेंगे।