{"_id":"6131b8b6ab7cad0a794b9748","slug":"lucknow-amitabh-thakur-files-complaint-against-nine-officers-hearing-on-complaint-for-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : अमिताभ ठाकुर ने नौ अफसरों के खिलाफ दायर किया परिवाद, परिवाद पर छह को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : अमिताभ ठाकुर ने नौ अफसरों के खिलाफ दायर किया परिवाद, परिवाद पर छह को सुनवाई
Fri, 03 Sep 2021 11:25 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:25 AM IST
सार
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यह परिवार उन्हें पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने के नियत से नौकरी से निकालने और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के आरोपों को लेकर दायर किया है।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शासन व प्रशासन के नौ अफसरों के खिलाफ आपराधिक मामला चलाए जाने की मांग करते हुए सीजेएम कोर्ट में हस्तलिखित परिवाद दाखिल किया है। सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने परिवाद की पोषणीयता पर सुनवाई करने के लिए छह सितंबर की तारीख तय की है। ठाकुर ने यह परिवार उन्हें पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने के नियत से नौकरी से निकालने और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के आरोपों को लेकर दायर किया है।
विज्ञापन
ठाकुर ने परिवाद में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर गोमतीनगर केके तिवारी, तत्कालीन इंस्पेक्टर हजरतगंज, पुलिस महानिदेशक भर्ती बोर्ड राजकुमार विश्वकर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक महिला यूनिट नीरा रावत को विपक्षी बनाया है। cc
विज्ञापन