Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Amid tight security, the President will spend 90 minutes among the Scout Guides, with 15,000 young pe

लखनऊ: कड़ी सुरक्षा के बीच स्काउट गाइड के बीच 90 मिनट रहेंगी राष्ट्रपति, 15000 युवा देंगे सलामी

Fri, 28 Nov 2025 07:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Nov 2025 07:35 AM IST
सार

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनको देखते ही सुरक्षा व्यवस्था की सख्त कर दी गई है। 

विज्ञापन
Lucknow: Amid tight security, the President will spend 90 minutes among the Scout Guides, with 15,000 young pe
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/राष्ट्रपति भवन

विस्तार

भारत स्काउट एंड गाइड की संरक्षक एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति करीब 90 मिनट तक स्काउट व गाइड के बीच रहेंगी। इस दौरान 15000 प्रतिभागी उन्हें सलामी देंगे।

विज्ञापन


भारत स्काउट एंड गाइड यूपी के मुख्यायुक्त प्रभात कुमार ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति अपराह्न 3:30 बजे राष्ट्रीय जंबूरी में शिरकत करेंगी। उनके स्वागत में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार, वह समारोह में करीब 1:30 घंटे तक रहेंगी।
विज्ञापन


मुख्यायुक्त के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान यूपी सहित देश के सभी राज्यों, सेंट्रल रेलवे और विदेशी स्काउट गाइड अपने-अपने परिधान में संस्कृति प्रस्तुतियां देंगे। मार्च पास्ट और कलर पार्टी भी होगी। परेड में स्काउट गाइड जंबूरी के राष्ट्रीय संगीत पर राष्ट्रपति को सलामी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कड़ी सुरक्षा में राष्ट्रीय जंबूरी, एआई ड्रोन रखेंगे निगरानी

Lucknow: Amid tight security, the President will spend 90 minutes among the Scout Guides, with 15,000 young pe
शुक्रवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए मार्च पास्ट का रिहर्सल करते स्काउट-गाइड।  - फोटो : अमर उजाला

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। बृहस्पतिवार को अटल स्टेडियम में स्काउट्स-गाइड्स ने मुख्य परिधान में अभ्यास किया। वहीं, दिल्ली विस्फोट की घटना के बाद लगभग 350 एकड़ में फैले कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।

विशेष सुरक्षा टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर एआई तकनीक से लैस ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले आम प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अटल स्टेडियम के मुख्य द्वार से विशेष अतिथियों का प्रवेश होगा। अन्य गेट स्काउट्स-गाइड्स और अधिकारियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

जंबूरी में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, विदेशी कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
जंबूरी के समापन के पूर्व संध्या पर अटल स्टेडियम लोक संस्कृति में रंगा नजर आया। यहां देश की संस्कृतियों का समागम तो हुआ ही विदेशी कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जंबूरी में हुए इंटरनेशनल नाइट्स एवं एथनिक फैशन शो के दौरान स्काउट्स गाइड्स ने स्थानीय परिधानों में प्रस्तुति दी।

टेंट सिटी में दिखेगी राज्यों की सांस्कृतिक झलक
राष्ट्रीय जंबूरी में बनाए गए अस्थायी टेंट नगर में सभी राज्यों की ओर से आकर्षक मुख्य द्वार तैयार किए गए हैं। इन द्वारों में राज्यों की संस्कृति, भाषा, पहनावा, सभ्यता और महापुरुषों की झांकियां प्रदर्शित की गई हैं। द्वार सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed