{"_id":"5f95b35e8ebc3e9ba75c9f97","slug":"lucknow-alambagh-police-revealed-betting-in-sunrise-hyderabad-and-kings-xi-punjab-match-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : आलमबाग पुलिस ने सनराइज हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में सट्टेबाजी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : आलमबाग पुलिस ने सनराइज हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में सट्टेबाजी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
Sun, 25 Oct 2020 10:48 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
आईपीएल मैच में सट्टेबाजी का खेल जोरों पर चल रहा है। ऐसे ही 3 सट्टेबाजों को आलमबाग पुलिस ने शनिवार देर रात दबोच लिया । तीनों के पास से ₹300000 से अधिक की नकदी बरामद हुई। देर रात हो रहे सनराइज हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच में सट्टा लगा रहे थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप सिंह के मुताबिक बड़ा बरहा निवासी रंजीव ठाकुर के घर सट्टेबाजी की सूचना मिली पुलिस टीम ने छापेमारी की तो मौके से रंजीव ठाकुर सहित तीन लोग दबोच लिए गए । पकड़े गए आरोपियों में रंजीव के अलावा राजस्थान जयपुर के राजेश ठाकुर व राकेश ठाकुर शामिल है । तीनों रिश्तेदार बताए जाते हैं। राजेश व राकेश सगे भाई हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के मुताबिक आईपीएल मैं शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद व किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच था। जिसमें लाखों रुपये की बाजी लगी थी। पुलिस ने 3,03,700 रुपये, 7 मोबाइल फोन, सट्टा डायरी सहित कई सामन बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मोबाइल में कई लोगों के नाम मिले हैं जो मैच के दौरान मोटी रकम लगा रहे थे पुलिस इन सब की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन