फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh Yadav targeted the state government, the dream of development and huge investment was like deceiving the public.

लखनऊ : अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा, विकास और भारी भरकम निवेश का सपना जनता को छलने जैसा

Fri, 03 Jun 2022 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Jun 2022 08:46 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी विधान सभा चुनाव के हार के कारणों की शनिवार को समीक्षा करेगी। सभी हारे हुए प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय बुलाया गया है। सभी को कारणों पर अपनी रिपोर्ट देनी होगी।

विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh Yadav targeted the state government, the dream of development and huge investment was like deceiving the public.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि अव्यवस्था, अंधेरगर्दी और अन्याय भाजपा का पर्याय बन गए हैं। किसानों, नौजवानों, गरीबों से धोखा और बंटवारे की राजनीति को बढ़ावा देना ही भाजपा की कार्य-संस्कृृति है। भाजपा सरकार में महंगाई रोज बढ़ रही है आम आदमी की कमाई रोज कम हो रही है है।  ऐसे में प्रदेश के विकास और भारी भरकम निवेश का सुनहरा सपना दिखाया जाना जनता को छलने के अलावा और कुछ नहीं है।

विज्ञापन

 
अखिलेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि रोजमर्रा की चीजों जैसे अनाज और सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों से घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। उत्तर प्रदेश में दो बार डबल इंजन सरकार बनी पर किसानों के हालात नहीं बदले। न आय दोगुनी हुई, न ही कर्जमाफी हुई। साहूकार के कर्ज तले दबे ललितपुर के किसान की आत्महत्या विचलित करती है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल यह है कि राजधानी लखनऊ तक में चोरी की वारदातों से कोहराम मचा हुआ है। बदायूं में पुलिस के उत्पीड़न के चलते युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


कन्नौज में सिपाही ने एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।  जिस समय मुख्यमंत्री अयोध्या के दौरे पर थे उसी समय बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाडे़ अयोध्या में गर्भवती शिक्षिका की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। अयोध्या में जगह-जगह सुरक्षा बलों की उपस्थिति के बाद भी ऐसी हत्या, शासन-प्रशासन को अपराधियों की खुली चुनौती है। कानपुर में सिपाही की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। बांदा में नर्सिंग की छात्रा की हत्या हुई। राजधानी लखनऊ में युवती को सरेशाम कार में खीचा गया। पीटा। कपडे़ फाडे़ और फिर चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। न कानून का डर बचा है, न पुलिस का इकबाल।  सच तो यह है कि भाजपाई हर क्षेत्र में अपनी दबंगई दिखा रहे हैं। जहां पुलिस भाजपा के लोगों की बात नहीं मानती वहां वे पुलिस की भी पिटाई करने में नहीं हिचकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की समीक्षा बैठक आज
समाजवादी पार्टी विधान सभा चुनाव के हार के कारणों की शनिवार को समीक्षा करेगी। सभी हारे हुए प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय बुलाया गया है। सभी को कारणों पर अपनी रिपोर्ट देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed