फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh Yadav's attack on BJP, said - Those who run away with the money of banks are from the same state

लखनऊ : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- एक ही प्रदेश के हैं बैंकों का रुपया लेकर भागने वाले

Sun, 20 Feb 2022 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Feb 2022 08:59 PM IST
सार

भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सरसों का तेल सभी के दाम दोगुने हो गए हैं। वह रविवार को लखनऊ में रोडशो के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh Yadav's attack on BJP, said - Those who run away with the money of banks are from the same state
लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को त्रिशुल भेंट करते व्यापारी नेता पवन मनोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा किया था, लेकिन इस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि आम जनता का बैंकों में रखा रुपया लेकर उद्योगपति विदेश भाग रहे हैं। फरार होने वाले सारे उद्योगपति एक ही प्रदेश के हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सरसों का तेल सभी के दाम दोगुने हो गए हैं। वह रविवार को लखनऊ में रोडशो के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में स्कूटर इंडिया (नरकुट) से शुरू हुआ रोड शो अवध चौराहा, हजरतगंज, परिवर्तन चौराहा, अकबरी गेट, खदरा होते हुए मुंशी पुलिया पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनकर निशाना साधा। कहा कि जो गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं। नौजवानों के दम पर चुनाव बाद उनका भाप निकाल देंगे। भाजपा पर नकली वादा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिया था। भाजपा ने भी पिछली बार लैपटॉप देने का वादा कर लिया, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। किसानों को सस्ती खाद, बीज के बजाय उन पर जीप चढाई। रोजगार की मांग करने वालों को लाठियाों से पीटा गया। यहां तक कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली की वजह से उन्हें बुल्डोजर बाबा कहा जाने लगा है।
विज्ञापन


पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वादों का जिक्र करते हुए रोजगार का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर नौजवानों को नौकरियों में उम्र की छूट देकर 11 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। भाजपा के लोग विधानसभा चुनाव के शुरुआत में डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे। लेकिन माताओं बहनों ने जब से भाजपा नेताओं को लाल सिलेंडर दिखाना शुरू कर दियाए तब से भाजपा के लोग दूर.दूर प्रचार कर रहे हैं। उन्होेने कहा कि बीएड, बीपीएड, टीईटी, शिक्षामित्र सभी की मदद करेंगे। 69 हजार भर्ती वाले शिक्षकों ने बहुत संघर्ष किया है उन्हें भी न्याय दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने नौजवानों का हक और अधिकार छीना है। संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया है। बीजेपी सरकार सारे सरकारी संस्थानों को बेच रही है। सारे संस्थान बिक जाएंगे तो नौजवानों को संविधान के अनुसार नौकरी और आरक्षण कैसे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह- जगह हुआ स्वागत
जनसभा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सपाइयों ने सपा अध्यक्ष का स्वागत किया। सरोजनी नगर प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, मोहनलालगंज प्रत्याशी सुशीला सरोज, मलिहाबाद प्रत्याशी सोनू कन्नौजिया, कैंट प्रत्याशी राजू गांधी, मध्य क्षेत्र के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा, उत्तरी के प्रत्याशी पूजा शुक्ला, पश्चिमी के अरमान खान, पूर्वी के अनुराग भदौरिया, बीकेटी के गोमती यादव ने सपा अध्यक्ष का स्वागत किया। अवध चौराहे पर पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू एवं नवीन धवन बंटी ने मुकुट, व्यापारी नेता पवन मनोचा ने त्रिशुल एवं महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, सौरभ यादव आदि ने भी स्वागत किया।

त्रिशुल से उड़ाया गुब्बारा
रथयात्रा के दौरान व्यापारी नेता पवन मनोचा ने त्रिशुल भेंट किया तो सपा अध्यक्ष ने त्रिशुल चमकाते हुए रथ के पास बंधें गुब्बारे की डोर काट दी और उसे हवा में उड़ा दिया।

तख्ती देख चहके
अवध तिराहे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचने पर वहां हाथ में तख्ती लिए शित्रामित्र, बीएड बेरोजगार आदि खड़े थे। यह देख उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। अभी सरकार बनवाइए। हम भाजपा से अलग हैं।


उपर से गुजरी मेट्रो...
रथयात्रा के दौरान आलमबाग में रथ के ऊपर से मेट्रो गुजरी तो उन्होंने अपना पूरा भाषण मेट्रो पर फोकस करते हुए कहा कि इसे कौन ले आया है। मेट्रो से हजारों लोगों को नौकरी मिली है। इसे भाजपा अपनी उपलब्धि बताने में गुरेज नहींकरती है, लेकिन जनता सब जानती है। सपा सरकार बनी में मेट्रो में पहले से कहीं ज्यादा युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed