फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh said, all the candidates and supporters of SP-alliance should be ready with their cameras

अखिलेश का आरोप: सीएम के प्रमुख सचिव डीएम को फोन कर रच रहे हैं षड्यंत्र, मतगणना में गड़बड़ी कराने की आशंका

Wed, 09 Mar 2022 01:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Mar 2022 01:10 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में ईवीएम पकड़े जाने का समाचार प्रदेश की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या और वाराणसी में सपा चुनाव जीत रही है, इसलिए भाजपा में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh said, all the candidates and supporters of SP-alliance should be ready with their cameras
सपा प्रमुख अखिलेश यादव

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतगणना में धांधली की आशंका जताई है। वाराणसी, सोनभद्र, बरेली सहित कई स्थानों पर ईवीएम पकड़े जाने का आरोप लाया है। यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव जिलाधिकारियों को फोन कर आदेश दे रहे हैं कि जहां भाजपा प्रत्याशी हार रहे हों अथवा पांच हजार से कम अंतर हो तो वहां वहां धीमी गति से गणना कराई जाए। ताकि रात होने पर गड़बड़ी करने का पर्याप्त समय मिल जाए। उन्होेंने दावा किया कि सीएम के प्रमुख सचिव की हरकत का उनके पास पुख्ता सबूत हैं। चुनाव आयोग ने सबूत मांगा तो उसे उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन


मंगलवार शाम प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से सामने वाराणसी में पकड़ी गई ईवीएम की रिकार्डिंग दिखाते हुए बताया कि वहां तीन गाड़ियों से ईवीएम निकाली गईं। दो गाड़ियां भाग गई, जबकि एक गाड़ी पकड़ी गई। इसी तरह बरेली और सोनभद्र में भी ईवीएम पकड़ी गई है। लखनऊ में एडीएम की गाड़ी में पेचकस सहित अन्य सामग्री पकड़ी जा चुकी है। चुनाव आयोग की नियमावली है कि किसी कारणवश ईवीएम की शिफ्टिंग होगी तो सभी दलों के प्रत्याशियों को सूचना दी जाएगी। सभी की सहमति पर फोर्स के साथ ईवीएम का स्थानांतरण किया जाएगा, लेकिन वाराणसी सहित अन्य जिलों में प्रत्याशियों को सूचना तक नहीं दी गई। इससे साफ है कि सरकार जानबूझ कर बेईमानी पर उतारू है। उन्होंने सवाल किया कि जब तीन वाहनों में लादकर ईवीएम को ले जाना चोरी नहीं है तो फिर दो वाहनों को भगाया क्यों गया, सरकार इसका जवाब दे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि मतदान के रूझान देखने के बाद भाजपा में हताशा और निराशा है। पार्क सफाई की बात सामने आने के बाद वे तरह- तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिए हैं। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि अयोध्या, वाराणसी दक्षिण सहित तमाम सीटों पर भी सपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है। ऐसे में सरकार के इशारे पर कुछ अधिकारी षडयंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी के जिलाधिकारी पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। वहां के डीएम और कमिश्नर पहले भी संदेह के घेरे में रहे हैं। अधिकारियों की करतूत की वजह से कहीं कानून व्यवस्था प्रभावित हुई तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव केदौरान कई जगह वरिष्ठ अधिकारियों की मनमानी पकड़ी गई। चुनाव आयोग से लगातार शिकायतें की गईं, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ओम प्रकाश राजभर और स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले के मामले में भी आयोग अभी तक कार्रवाई नहीं कर पाया है। करहल में भाजपा प्रत्याशी ने खुद अपनी गाड़ी तोड़ी। इसके सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। आयोग को हर शिकायत लिखित में की जा रही है। ईवीएम पकडऩे के मामले में भी की जाएगी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी नेताओं से बात कर अगला कदम उठाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे।





एग्जिट पोल के जरिए चोरी पर पर्दा डालने का प्रयास
एग्जिट पोल का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि भाजपा हार रही है। वह ईवीएम के जरिए चोरी करने का प्रयास कर रही है। एग्जिट पोल उसकी इसी चोरी पर पर्दा डालने का प्रयास है। उन्होंने सवाल किया कि एग्जिट पोल की हकीकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सत्ता में बैठे लोग जो बोल रहे हैं, वहीं एग्जिट पोल में है।


लोकतंत्र में आस्था रखने वालों से मांगी मदद
सपा अध्यक्ष ने अपील की कि पार्टी के कार्यकर्ता मतगणना के दौरन पूरी तरह से चौकन्ना रहे। लोकतंत्र में आस्था रखने वाले कर्मचारी, अधिकारी व अन्य लोग भी सहयोग करें। कहीं भी गड़बड़ी होने से रोकें। यह लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है। तीन दिन तक रात दिन निगरानी करें। पोस्टल बैलेट की निगरानी के लिए प्रदेश कार्यलय से जानकारी दी गई है। उन पर पूरी तरह से अमल करें।

भाजपा ने कहा...
‘परिवारवाद के प्रतीक अखिलेश यादव का हार के भय से लोकतंत्र बचाने केलिए क्रांति की बात करना महज हास्यास्पद है। लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं करने वाले अखिलेश के मुंह से लोकतंत्र की बात निरर्थक है। लोकतंत्र बचा है और बचेगा, सपा की गुंडागर्दी नहीं बचेगी।’
- केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री

‘जनता ने सपा को कर दिया है दफा, इसलिए अखिलेश यादव दस मार्च से पहले ही कहने लगे है ईवीएम बेवफा।’
- अनुराग ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed