{"_id":"6a79fc57739b9cdbdb0e5fb5","slug":"lucknow-akash-took-his-own-life-after-being-harassed-by-a-female-constable-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: महिला सिपाही की प्रताड़ना से परेशान होकर आकाश ने दी थी जान, बैरक में लगाया था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: महिला सिपाही की प्रताड़ना से परेशान होकर आकाश ने दी थी जान, बैरक में लगाया था फंदा
Mon, 10 Aug 2026 09:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:59 PM IST
सार
सिपाही आकाश के पिता की तहरीर पर गोमतीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पिता ने बताया कि
आरोपी महिला सिपाही बेटे को काफी समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इससे बेटा परेशान रहता था।
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात बिजनौर जिले के चांदपुर निवासी सिपाही आकाश यादव (26) ने रविवार को उसी थाने में तैनात महिला सिपाही की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की थी। यह आरोप सिपाही आकाश के पिता अनिल यादव ने लगाया है। उनकी तहरीर पर सोमवार को गोमतीनगर पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पिता अनिल ने बताया कि आरोपी महिला सिपाही बेटे को काफी समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इससे बेटा परेशान रहता था, मगर उसने घर में किसी को नहीं बताया। शनिवार को मां सुनीता देवी से बेटे की वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उस समय भी ऐसा नहीं लग रहा था कि बेटा खुदकुशी कर लेगा। पिता ने कहा कि वह बेटे की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे, मगर क्या पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले: नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए जाएं मतदाता सूची में संशोधन प्रस्ताव, पारदर्शी हो वोटर लिस्ट
नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने का दबाव डाला
पिता अनिल का आरोप है कि जब उन्होंने गोमतीनगर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करने की बात कही तो पुलिस ने आरोपी के उसी थाने की होने के कारण अज्ञात के नाम रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया। घरवाले जब नहीं माने तो पुलिस को विवश होकर मामले में सिपाही को नामजद करना पड़ा। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सीडीआर देखी जाएंगी। आरोपी सिपाही से पूछताछ कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।