फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow ajmer flight

Lucknow News: किराया कम, लखनऊ से अजमेर की उड़ान में बढ़ रहे यात्री

Fri, 25 Jul 2025 06:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
lucknow ajmer flight

विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। लखनऊ से अजमेर के बीच चलने वाली सस्ती व किफायती उड़ान को यात्री पसंद कर रहे हैं। ट्रेन में यात्री बढ़ रहे हैं। इससे एयरलाइन प्रशासन भी खुश है। किराया कम होने से यात्री मिल रहे हैं। 3500 रुपये के अंदर टिकट मिल रहे हैं।

दरअसल स्टार एयर की ओर से लखनऊ एयरपोर्ट से अजमेर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान सेवा इसी वर्ष शुरू की गई, जिससे अजमेर शरीफ, पुष्पक आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को राहत हो गई। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद विमान सेवा को बंद कर दिया गया था। जब हालात सामान्य हुए तो विमान सेवा बहाल कर दी गई। इसके विमान पिछले एक हफ्ते से फुल यात्रियों के साथ चल रहा है। एयरलाइन प्रशासन ने बताया कि स्टार एयर की ही एस5-222 अजमेर एयरपोर्ट से दोपहर 1ः40 बजे चलकर दोपहर 3ः05 बजे अमौसी पहुंचती है। वहीं वापसी में स्टार एयर की एस5-223 फ्लाइट दोपहर 3ः30 बजे अमौसी एयरपोर्ट से टेकऑफ कर शाम 4ः50 बजे लैंड करती है। टिकट 3499 रुपये है। किराया कम होने के कारण भी यात्री इस सेवा को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed