Lucknow: अजय राय बोले- अमित शाह-पीएम मोदी ने ED-CBI को तोते की तरह रखा, जहां चुनाव होता...पिंजड़ा खोल देते हैं
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कोलकाता में I-PAC कार्यालय पर ED छापेमारी को राजनीतिक बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही केंद्र सरकार ED और CBI का दुरुपयोग करती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED की छापेमारी और TMC प्रोटेस्ट पर भाजपा को घेरा। उन्होंने लखनऊ में कहा, अमित शाह और पीएम मोदी तोते की तरह ED और CBI को रखे हैं। जहां चुनाव होता है, वहां वे पिंजड़ा खोलकर तोता उड़ा देते हैं। ममता बनर्जी ने वहां दबाव बनाया है। निश्चित वहां अपने लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED की छापेमारी और TMC प्रोटेस्ट पर कहा, "जहां चुनाव होता है वहां केंद्र की सरकार अमित शाह और पीएम मोदी तोते की तरह ED और CBI को रखे हैं वे पिंजड़ा खोलकर तोता उड़ा देते हैं। ममता बनर्जी ने वहां… pic.twitter.com/J6aguGPGdp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2026विज्ञापन
कहा था-ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। करीब 10 साल में 1700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या की गई है। वह बृहस्पितवार(8 जनवरी) को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।लखनऊ के ठाकुरगंज घास मंडी चौराहे पर स्थित बाबा गोमती दास स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में ब्राह्मण समाज के लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाता था, लेकिन भाजपा सिर्फ समाज का वोट ले रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।