फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: Two Air India flights cancelled till July 15, more than 13 flights are already cancelled

Lucknow : 15 जुलाई तक निरस्त हुईं एयर इंडिया की दो उड़ानें, 13 से ज्यादा फ्लाइट पहले से चल रही हैं रद्द

Mon, 23 Jun 2025 01:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Jun 2025 01:20 AM IST
सार

Air India flights: अहमदाबाद हादसे के बाद लखनऊ से जुड़ी एयर इंडिया की 13 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। 21 जून से दो और उड़ानें 15 जुलाई तक बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Lucknow Airport: Two Air India flights cancelled till July 15, more than 13 flights are already cancelled
एयर इंडिया की उड़ानें चल रही हैं प्रभावित। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दिल्ली आने व जाने वाली एयर इंडिया की दो उड़ानें अचानक 25 दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं। यह उड़ानें 21 जून से 15 जुलाई तक निरस्त हरेंगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2460 दिल्ली से रात 8:55 बजे चलकर एक घंटा 10 मिनट में रात 10:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचती है।
विज्ञापन


वापसी में एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2461 रात 10:55 बजे लखनऊ से रवाना होकर रात 12:20 बजे दिल्ली पहुंचती है।

दोनों उड़ानों को एयरलाइन ने बीते 21 जून से 15 जुलाई तक के लिए रद्द कर दिया है। वहीं एयरलाइन ने इस निर्णय का कारण ऑपरेशनल बताया है। अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे के बाद से लखनऊ से जुड़ी 13 से अधिक एयर इंडिया की उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी चार उड़ानें शामिल हैं। बताया जाता है कि एयर इंडिया के पास कुल 297 विमान हैं। इनमें 194 एयर इंडिया के और 103 एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैं।

वर्तमान में सभी विमानों की सघन जांच की जा रही है। लखनऊ से दिल्ली आने-जाने के लिए जिन लोगों ने इन 25 दिनों के बीच के टिकट बुक किए थे, उन्हें रिफंड दिया जा रहा है। वहीं मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उक्त विमानों का संचालन पुनः शुरू कर दिया जाएगा।

चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली उड़ान निरस्त

Lucknow Airport: Two Air India flights cancelled till July 15, more than 13 flights are already cancelled
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला

 चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान रविवार को टेकऑफ से पहले अचानक निरस्त कर दी गई। तकनीकी खराबी के चलते विमान को टेकऑफ से पहले रोक दिया गया। इंजीनियरों की टीम खराबी दूर करने में जुटी है।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-146) चंडीगढ़ से सुबह 7:10 बजे रवाना होकर सुबह 8:30 बजे लखनऊ पहुंचती है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इस विमान के यात्रियों की बोर्डिंग हो चुकी थी। विमान में 160 यात्री सवार थे।

विमान रनवे पर टेकऑफ के लिए तैयार था। इसी बीच पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को इसकी सूचना दी। इसके बाद विमान को टेकऑफ से रोक दिया गया। जब यात्रियों को तकनीकी खराबी की जानकारी हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

यात्रियों को विमान से उतार दिया गया तथा इंजीनियरों की टीम ने तकनीकी गड़बड़ी दूर करने का प्रयास शुरू किया। जब विमान ठीक नहीं हुआ तो उसे निरस्त कर दिया गया। एयरलाइंस ने यात्रियों के टिकट रिफंड कर दिए। जिन्होंने रिफंड नहीं लिया, उन्हें दूसरे विमान से रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed