फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: Now the runway will remain closed during the day till August 15, 16 flights will increase fro

लखनऊ एयरपोर्ट: अब 15 अगस्त तक दिन में बंद रहेगा रनवे, मेंटेनेंस का समय घटने से 21 मार्च से बढ़ेंगी 16 उड़ाने

Mon, 17 Mar 2025 10:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Mar 2025 10:58 PM IST
सार

Lucknow Airport Runway: लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे में चल रहा काम अब एक महीने बढ़ा दिया गया है। 15 जुलाई को खत्म होने वाला काम अब 15 अगस्त तक चलता रहेगा। 
 

विज्ञापन
Lucknow Airport: Now the runway will remain closed during the day till August 15, 16 flights will increase fro
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत के समय में 21 मार्च से कटौती की जाएगी। इससे रनवे आठ के बजाय छह घंटे ही बंद रहेगा। ऐसे में 16 उड़ानें बढ़ जाएंगी। इससे दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, बंगलूरू रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहली मार्च से रनवे की मरम्मत चल रही है। समानांतर टैक्सीवे भी बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सुबह दस से शाम छह बजे तक रनवे बंद किया जा रहा है। इस दौरान विमान सेवाएं बंद रहती हैं।
विज्ञापन


हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रनवे बंद करने के समय में कटौती करने के लिए कहा था। इसके बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने 21 मार्च से रनवे बंद रखने का समय कम करने के निर्देश दिए। अब यह 15 जुलाई तक छह घंटे (सुबह 11 से शाम पांच बजे तक) ही बंद रहेगा। इससे दो घंटे अतिरिक्त विमान सेवाएं संचालित हो सकेंगी। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्र बताते हैं कि एयर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा आदि एयरलाइंस सेवाएं बढ़ाएंगी। इसमें दिल्ली रूट के लिए छह, मुंबई के लिए तीन, हैदराबाद के लिए दो, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, बंगलूरू, इंदौर के लिए एक-एक उड़ान बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 15 अगस्त तक बंद रहेगा रनवे
रनवे मरम्मत का काम एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके चलते अब रनवे 15 अगस्त तक बंद रहेगा। सूत्र बताते हैं कि रनवे मेंटेनेंस के समय में कमी आने से यह मियाद बढ़ाई गई है। 15 जुलाई से 15 अगस्त तक रनवे सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक ही बंद रहेगा। चार घंटे ही रनवे बंद होने से विमानों का संचालन कम से कम प्रभावित होगा। रनवे बंदी के नोटिस को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन को अधिकृत रूप से नहीं कहा गया है, लेकिन संबंधित विभागों व एयरलाइनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed