{"_id":"6877b27cc499b9fbcc0c9c73","slug":"lucknow-air-india-flight-to-dubai-suddenly-cancelled-160-passengers-on-board-were-deboarded-pilot-refused-t-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दुबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान अचानक रद्द, उतारे गए बैठ चुके 160 यात्री; पायलट ने किया टेकऑफ से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान अचानक रद्द, उतारे गए बैठ चुके 160 यात्री; पायलट ने किया टेकऑफ से इनकार
Wed, 16 Jul 2025 07:49 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 16 Jul 2025 07:49 PM IST
सार
Air India flight: एअर इंडिया के विमानों में गड़बड़ी का सिलसिला जारी है। बुधवार को एअर इंडिया के विमान में यात्रियों को बैठाने के बाद पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : एअर इंडिया
विस्तार
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को लखनऊ से दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान को अंतिम समय में रद्द किया गया। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
लखनऊ से सुबह 8:45 बजे उड़ान भरकर 11:35 बजे दुबई पहुंचने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स 193) की बोर्डिंग हो चुकी थी। 160 यात्री बैठ चुके थे। विमान का इंजन भी स्टार्ट होने के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार था। तभी पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई। पायलट ने विमान को उड़ान भरने में अनफिट बताकर टेकऑफ करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
खामी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगाई गई। काफी मशक्कत के बाद भी तकनीकी दिक्कत दूर नहीं हो सकी। अंत में उड़ान रद्द करने की घोषणा हुई। नाराज यात्रियों को एअर इंडिया प्रबंधन ने किसी तरह मनाया। सूत्रों के मुताबिक कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया है और उन्हें दूसरे विमान से दुबई भेजने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
कुछ यात्रियों का किराया भी वापस किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यदि पायलट को तकनीकी गड़बड़ी की भनक नहीं लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। शाम तक इंजीनियरों की टीम विमान की खामी दूर करने में लगी रही।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन