फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Air India Express crew members accused of indecency, elderly woman writes letter to Civil Aviation Mi

लखनऊ: एयर इंडिया के क्रू मेंबरों पर अभद्रता का आरोप, बुजुर्ग महिला ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

Tue, 12 Nov 2024 11:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 12 Nov 2024 11:18 PM IST
सार

Air India Airlines: दुबई से लखनऊ एयर इंडिया के विमान से आई एक महिला ने क्रू मेंबरों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसको लेकर एयरलाइंस ने जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन
Lucknow: Air India Express crew members accused of indecency, elderly woman writes letter to Civil Aviation Mi
एयर इंडिया एयरलाइंस - फोटो : संवाद

विस्तार

दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की यात्री ने क्रू मेंबरों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। बुजुर्ग महिला के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में शिकायत के बाद एयरलाइंस ने जांच बैठाई है।

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 194 दुबई से लखनऊ सुबह 11:24 बजे पहुंचता है। रविवार को इसमें सवार अयोध्या निवासी 60 वर्षीय उमा श्रीवास्तव का आरोप है कि उनका सात किलो का बैग रैक से हटाकर अटैची रख दी गई। उन्होंने विरोध किया तो बताया गया कि इसे बाहर ले जाना है। उन्होंने एसी कम करने के लिए कहा तो कोई जवाब नहीं मिला। मांगने पर कंबल भी नहीं दिया। इससे हाथ में दर्द होने लगा तो उन्होंने फर्स्ट एड बॉक्स मांगा, पर वह भी नहीं मिला।
विज्ञापन


उमा ने बताया कि उन्हें कई परेशानियां हैं। इनकी दवा खाने के लिए पानी भी एक घंटे बाद दिया गया। इतना ही नहीं अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें घेरे में ले लिया गया, जैसे वह कोई अपराधी हों। उमा का आरोप है कि इसका विरोध पर उनका हाथ मोड़ दिया गया। उन्होंने नागरकि उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। उधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस के नोडल अधिकारी ने मामले की जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बम से उड़ाने की धमकी देने वालों पर केस

Lucknow: Air India Express crew members accused of indecency, elderly woman writes letter to Civil Aviation Mi
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

 इंडिगो एयरलाइंस के आठ विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक्स अकाउंट हैडलरों के खिलाफ सरोजनीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई एयलाइंस के इंडिगो के असिस्टेंट मैनेजर जतिन भाटिया की शिकायत पर हुई है।

आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी जतिन के मुताबिक कुछ दिन पहले इंडिगो एयरलाइंस को एक्स पर छह अलग-अलग अकाउंट से हैंडलरों ने आठ विमानों को बस से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोप है कि धमकियों के चलते विमानों के परिचालन में, यात्रियों और विभिन्न एयरपोर्ट इकाइयों को समस्या हो रही है। विमान कई घंटे की देरी से उड़ान भर रहे हैं।

इन अकाउंट से मिली थी धमकी
24 सितंबर को adamlanza222 आईडी से विमान संख्या 6E- 277, 26 सितंबर को adamlanza1000 आईडी से विमान संख्या 6E-196, 27 सितंबर को 2008bombing से विमान संख्या 6E-277, 28 सितंबर को mandaimassacre से विमान संख्या6E-196 को धमकी मिली। इसी तरह 29 सितंबर को adamlanza202 से विमान संख्या 6E-1416 व 6E-518, दो नवंबर adamlanza97514 से विमान संख्या 6E-196 (BLR-LKO) और 6E-458 (DEL-JRG) को धमकी दी गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed