फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: After the rain, the state capital remained without electricity for two and a half hours, power was cu

लखनऊ: बरसात के बाद ढाई घंटे बिजली विहीन रही प्रदेश की राजधानी, कई वीआईपी क्षेत्रों की बिजली रही गुल

Thu, 10 Apr 2025 08:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 10 Apr 2025 08:01 PM IST
सार

Weather of UP: लखनऊ में सुबह हुई भारी बरसात के बाद कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इसमें कई वीआईपी इलाके भी शामिल हैं। इस दौरान कई जगह फाल्ट की भी खबरें आईं। 

विज्ञापन
Lucknow: After the rain, the state capital remained without electricity for two and a half hours, power was cu
बिजली जाने के बाद कई इलाके अंधेरे में डूबे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी बृहस्पतिवार को आंधी एवं पानी के चलते सुबह 8:00 से 10:30 बजे तक बिजली विहीन रही। इससे कालीदास मार्ग, राजभवन कॉलोनी, माल एवेन्यू, बहुखंडीय मंत्री आवास गोमतीनगर, डालीबाग, वीवीआईपी गेस्ट हाउस, वीआईपी गेस्ट हाउस, कैसरबाग , आलमबाग, अवध बस अड्डे आदि की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा था। हवा के चलते कोई दुर्घटना न हो, इस सावधानी के चलते कुछ ट्रांसमिशन उपकेंद्र और सभी 33 केवीए उपकेंद्रों की बिजली को बंद कर दिया गया था। बारिश के दौरान पानी संकट भी उत्पन्न हुआ। शहर से गांव तक 20 जगहों पर लाइनों पर गिरे पेड़ गिरने से पोल और तार टूटे। पानी बंद होते ही मेंटेनेंस शुरु हुआ तो ज्यादातर उपकेंद्र की बिजली सुबह करीब 10:30 बजे बहाल हो सकी। हालांकि, उपभोक्ताओं की शत प्रतिशत शिकायतों का निराकरण शाम पांच बजे तक हो सका। इससे वीआईपी उपभोक्ता भी बिजली को तरसे।

विज्ञापन


कहीं फाल्ट तो कहीं टूटी लाइन

आंधी एवं बारिश के थमते ही जब 33 केवी उपकेंद्र से उपभोक्ताओं की बिजली चालू की गई तो पता चला कि कहां पर फाल्ट एवं कहां पर ओवरहेड लाइन-एबीसी टूटी। अलीगंज के गोयल चौराहा के पास पेड़ गिरा जो बिजली की एबीसी लाइन पर अटक गया। इससे सेक्टर एल के काफी उपभोक्ताओं की बिजली दोपहर 12 बजे के बाद चालू हो सकी। इसी प्रकार मड़ियांव, जानकीपुरम, विकासनगर, इंदिरानगर, कल्याणपुर, गोमतीनगर, चिनहट, निशातगंज, महानगर, त्रिवेणीनगर, डालीगंज, खदरा, चौक, ठाकुरगंज, दुबग्गा, मोहान रोड, आलमबाग, आशियाना, चारबाग, वृंदावन आदि क्षेत्रों में छोटी-छोटी खराबी से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। ज्यादातर उपभोक्ताओं की बिजली पूर्वाह्न 11:00 बजे तक चालू कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बटलर पैलसे में डेढ़ घंटे बत्ती गुल

राजभवन खंड के तहत बटलर पैलेस की बिजली सुबह डेढ़ घंटे तक बंद रही। बिजली लाइन पर पेड गिर गया जो तारों में अटका रहा। सुबह 9:30 बजे कर्मचारी पहुंची तो पेड़ को लाइन से हटाया और जैसे ही बिजली चालू की तो आरएमयू संयंत्र में धमाका हो गया। इस संयंत्र को सही करने में 45 मिनट लगे। इसके बाद बिजली चालू हो सकी।

विज्ञापन

पेड़ के चलते ट्रांसफार्मर डबल पोल से गिरा

चिनहट में देवा रोड पर आंधी के दौरान पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया। इससे डबल पोल पर रखा ट्रांसफार्मर नीचे गिरा जिससे आसपास के उपभोक्ताओं की बिजली शाम चार बजे के बाद चालू हो सकी। नए पोल लगाकर ट्रांसफार्मर को लगाया गया। गोमतीनगर के लोहिया अस्पताल की भी करीब दो घंटे तक पूरी तरह बिजली ठप रही।
 

UP Weather News: यूपी में गरज-चमक के साथ हुई बारिश...गेहूं को नुकसान, आकाशीय बिजली से दो मौतें; सेहत पर भी असर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed